चांदचौर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी शुरू
उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मथुरापुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी काफी जोरों पर है। इसमें आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर मथुरापुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारी काफी जोरों पर है। इसमें आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं एनएच 28 के शंकर चौक से लेकर परोरिया के झरूल्ला स्थान एवं मंगल चौक तक जगह-जगह तोरणद्वार बनाया गया है। नवयुवक संघ चांदचौर के द्वारा आयोजित होने वाले इस रामकथा की शुरुआत 5 फरवरी को कलश यात्रा से होगी। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए 551 कन्याओं के नाम को सूचीबद्ध कर लिया गया है। जानकारी देते हुए नवयुवक संघ के कुमार अभिरव ने बताया कि कलश यात्रा दुर्गा स्थान से बेलामेघ, परोरिया, सलेमपुर आदि गांव होते हुए करीब 8 किलोमीटर दूरी तय कर यज्ञ स्थल पर पहुचेगी। वहीं 6 से 14 फरवरी तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 9 बजे तक भगवान श्रीराम की विभिन्न लीलाओं का संगीतमय कथा का आयोजन होगा। कथावाचक के रूप में अयोध्या के कथाकार अवधेश जी महाराज एवं बाल व्यास आनंद भूषण जी महाराज पहुंच रहे हैं। इस कथा में आने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई राजनेता, विधायक एवं सांसदों एवं अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। आगंतुकों का स्वागत अधिवक्ता रामपुनीत चौधरी करेंगे। इस आयोजन में स्थानीय जिला पार्षद सविता देवी, सुनील कुमार चौधरी, संजय कुमार चौधरी, मुखिया नजराना प्रवीण, परोरिया मुखिया श्रीराम साह उर्फ मनोज कुमार, कन्हैया कुमार, पूर्व पंस सदस्य अब्दुल रहमान, नवीन कुमार मुरारी, शंभूनाथ चौधरी, शंभू चौधरी, देवेंद्रनाथ चौधरी, संतोष चौधरी, बलराम चौधरी, मुन्ना चौधरी, पंस सदस्य संजय कुमार दास, कुमार गौरव, कुमार सौरभ, श्याम कुमार सुधांशु, डॉ. उमेशकांत चौधरी, केडी चौधरी के अलावा पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह सहित समाज के लोग अपनी महती भूमिका निभाकर तैयारी में जुटे हैं।