Move to Jagran APP

श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु गोविद सिंह का प्रकाश पर्व

खालसा पंथ के संस्थापक व सिक्खों के पहले गुरु गोविद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ बुधवार को मनाया गया। इस दौरान अखंड पाठ के बाद भोग लगाए गए और कीर्तन दरबार सजाया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 12:13 AM (IST)
श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु गोविद सिंह का प्रकाश पर्व
श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु गोविद सिंह का प्रकाश पर्व

समस्तीपुर । खालसा पंथ के संस्थापक व सिक्खों के पहले गुरु गोविद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ बुधवार को मनाया गया। इस दौरान अखंड पाठ के बाद भोग लगाए गए और कीर्तन दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने कीर्तन सुनने के साथ ही मत्था टेककर गुरु को याद किया। शहर के मारवाड़ी बाजार स्थित गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गुरू ग्रंथ साहिब के भोग लगाए। धार्मिक दिवान सजाया गया। भाई देवेन्द्र सिंह और सोनू सिंह ने कीर्तन से साध संगत को निहाल किया। प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार पपीन्दर सिंह ने गुरुगोविद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की। मौके पर हरजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, राकी सिंह, अनमोल, अमन, गोलू, करम सिंह, मंजीत सिंह, हरजीत आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.