गुरुनानक जी के प्रकाशपर्व पर निकाली प्रभातफेरी
श्रीगुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी निकाली गई। कमेटी के महासचिव सरदार पपींदर सिंह और हरजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 11:43 PM (IST)
समस्तीपुर । श्रीगुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी निकाली गई। कमेटी के महासचिव सरदार पपींदर सिंह और हरजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा। इस बार यह खास रहेगा। इस अवसर पर पहले दिन सुबह पांच बजे से प्रभातफेरी निकाली गई। यह गुरुद्वारा साहेब से निकाली गई। भजन कीर्तन के साथ नगर भ्रमण किया गया। उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर को पंजाब से गतका पार्टी को बुलाया जाएगा। पंचप्यारे आकर्षण का केंद्र होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पटना और पंजाब के रागी जत्था भी पहुंच रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें