Move to Jagran APP

देश के प्रथम राष्ट्रपति को लोगों ने किया स्मरण

देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर लोगों ने याद किया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 12:41 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 12:41 AM (IST)
देश के प्रथम राष्ट्रपति को लोगों ने किया स्मरण
देश के प्रथम राष्ट्रपति को लोगों ने किया स्मरण

समस्तीपुर । देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर लोगों ने याद किया। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। समाहरणालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, उपविकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता विनय कुमार राय समेत कई अधिकारियों ने माल्यार्पण कर नमण किया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने कहा कि संविधान के निर्माण व स्वतंत्रता संग्राम में काफी अहम भूमिका है। उनकी योग्यता और प्रतिभा दोनों देशहित में है। मौके पर पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद सिंह, पूर्व सचिव अमित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय शंकर शर्मा, सत्य नारायण सिंह, विशेश्वर राय, तेज नारायण ठाकुर, सतीश चंद्र चौधरी, विनोद कुमार झा, सुनील पासवान, कामेश्वर पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह समिति के सदस्यों ने समाहरणालय परिसर में प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त सचिव सच्चिदानंद प्रसाद ने कहा कि संविधान रचना में बिहार के विचारकों, विद्वानों का विशेष योगदान है। इसमें संविधान सभा के प्रथम स्थायी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र प्रसाद का नाम भी उल्लेखनीय है। मौके पर अशोक कुमार वर्मा, मंजू वर्मा, डॉ. कानू प्रिया, सत्येन्द्र नारायण सिंह, अजय कुमार, समदर्शी राजगृहार, प्रो. अखिलेश्वर प्रसाद सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक शाह जफर इमाम की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर बलवंत प्रसाद, वाल्मिकी कुमार, ललित कुमार, यशवंत कुमार, नरेश कुमार समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शहर के काशीपुर स्थित आरएसबी इंटर महाविद्यालय में प्रधानाचार्य भुपनेश्वर राम की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर शिक्षक इम्तेयाज, अशोक कुमार, डॉ. कविता, अंजु रानी, काजल कुमारी, अनु कुमारी, नीलू कुमारी, रंजू कुमारी, मुकेश पासवान आदि मौजूद रहे। देश प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती खादी भंडार वैनी के राजेंद्र पार्क में समारोह पूर्वक मनाई गई। लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। लोगों को संबोधित करते हुए खादी संस्था के मंत्री धीरेंद्र कार्यी ने कहा कि पूसारोड वैनी खादी संस्था से राजेंद्र बाबू की यादें जुड़ी हुई है। 1925 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पटना अधिवेशन में एक प्रस्ताव पास किया गया। उसी प्रस्ताव के अनुसार अखिल भारत चरखा संघ की स्थापना की गई। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद अखिल भारत चरखा संघ के बिहार शाखा के एजेंट नियुक्त किए गए थे। खादी से उनका प्रेम जीवनपर्यंत बना रहा। राष्ट्रपति बनने के बाद भी राष्ट्रपति भवन में वे नियमित रूप से चरखा चलाते थे। सादा जीवन उच्च विचार के राजेंद्र बाबू आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। मौके पर दिनेश मिश्र, ढोराई पासवान, अंशु शर्मा सहित अन्य खादी कातिनां एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.