दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में महनार - बछवाड़ा मुख्य पथ पर शुक्रवार को दो बाइकों में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में महनार - बछवाड़ा मुख्य पथ पर शुक्रवार को दो बाइकों में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में एक बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं दूसरी ओर एक बाइक चालक सहित एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान स्थानीय शेरपुर गांव निवासी विनोद चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी के रूप में की गयी है। वहीं गंभीर रूप से घायल फतेहा (बछवाड़ा) निवासी शिक्षक सुनील कुमार का इलाज बेगूसराय में जारी है व मिथिलेश चौधरी ¨रकू का भी इलाज जारी है। बताया जाता है कि मुन्ना चौधरी अपनी ग्लैमर बाइक से अपने घर की ओर लौट रहा था कि शेरपुर ठाकुरबाड़ी के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक चालक मुन्ना ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरे बाइक चालक फतेहा निवासी शिक्षक सुनील कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक अन्य सवार शेरपुर गांव निवासी मिथिलेश चौधरी रिक्कू का भी इलाज जारी है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर पर कोहराम मच गया। पूरे गांव में एकबारगी ही मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के करूण- क्रंदन से उपस्थित लोंगों के आंखों से बरबस ही आंसू आ रहे थे। मंडल भाजपा अध्यक्ष सह जिला पार्षद पति संजय कुमार ¨सह ने मृतक के घर पहुंच परिजनों को ढांढ़स बंधाया। बताया जाता है कि मृतक भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष अनुराग चौधरी के भाई थे।