Weather Update : उत्तर बिहार में मौसम रहेगा साफ, शिवहर मधुबनी सीतामढ़ी और दरभंगा के लिए खास पूर्वानुमान
Pusa weather update : उत्तर बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, ...और पढ़ें

Muzaffarpur Weather Update : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में मौसम साफ रहेगा।
4 अक्टूबर को शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा में बारिश।
किसानों को जल निकासी और कृषि कार्य की सलाह दी गई।
संवाद सहयोगी, पूसा (समस्तीपुर)। Bihar weather update : बारिश और बाढ़ के बाद अब उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम राहत देने वाला रहेगा। अगले चार दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है।
हालांकि चार अक्टूबर को शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए किसानों को खेतों में जल निकासी सहित जरूरी तैयारियां रखने की सलाह दी गई है।
चार दिनों तक मौसम रहेगा साफ
डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तर बिहार में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में खास उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है।
चार जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार चार अक्टूबर को शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
30 से 34 डिग्री रहेगा तापमान
पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को पूसा मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूर्वी हवा चलेगी
इस दौरान पूर्वी दिशा से पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी है।
खेतों में जल निकासी रखें दुरुस्त
वर्षा की संभावना वाले जिलों में किसानों को खेतों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। साथ ही मौसम को ध्यान में रखकर कृषि संबंधी जरूरी कार्य करने की सलाह दी गई है।
