एनडीए 220 से अधिक सीटों पर विजयी होगी : नित्यानंद
दलसिंहसरायसस केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार
दलसिंहसराय,सस : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार ने बिहार का चौमुखी विकास किया है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर वर्ग के लोगों का विकास किया है। यही कारण है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेगी। वे मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार प्रो शील कुमार राय के नामांकन को लेकर दलसिंहसराय पहुंचे थे। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार का विशेष ख्याल रखा है। किसान सम्मान योजना, उज्वला योजना, के साथ साथ 2022 तक सभी का पक्का मकान प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य है। कोरोना काल में हर भारतीय को एक-एक सुविधा मुहैया कराया गया है। बिहार के छात्रो को मैंने खुद रेल के माध्यम से घर तक पहुंचाने का काम किया है। गरीबों को छठ तक अनाज दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास को घर घर तक पहुंचाने का काम किया है।