नाजिर अनुपस्थित, नहीं हो सकी दखल देहानी
समस्तीपुर। अतिक्रमित भूमि को दखल देहानी कराने पहुंची जिला पुलिस बल को बिना दखल देहानी कराए वापस जाना पड़ा।
समस्तीपुर। अतिक्रमित भूमि को दखल देहानी कराने पहुंची जिला पुलिस बल को बिना दखल देहानी कराए वापस जाना पड़ा।
इस संबंध में अंचल अधिकारी कमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की कादरचक गांव निवासी मो. तौहीद खान ने न्यायालय में एक भूमि अतिक्रमण मामला दायर किया था। जिसमें बताया गया था कि उसकी भूमि पर प्राथमिक विद्यालय कादरचक के एचएम द्वारा भवन निर्माण करा लिया गया है। उसी मामले में न्यायालय के आदेशानुसार न्यायालय के नाजीर की उपस्थिति में अतिक्रमित भूमि को खाली कराते हुए भूस्वामी को दखल देहानी किया जाना था। लेकिन न्यायालय से नाजीर की अनुपस्थिति के कारण आज भू-स्वामी को दखल देहानी नहीं कराया जा सका। नाजीर के नहीं आने के कारण जिला से आये पुलिस बल को वापस भेज दिया गया।