Move to Jagran APP

कलश स्थापन के साथ चैत्र नवरात्र महापर्व शुरू

समस्तीपुर। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा शनिवार को कलश स्थापन के साथ वांसतिक नवरात्र शुरू हुआ। इस अवसर पर पूजा परिसर से जगह-जगह कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 12:12 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 12:12 AM (IST)
कलश स्थापन के साथ चैत्र नवरात्र महापर्व शुरू
कलश स्थापन के साथ चैत्र नवरात्र महापर्व शुरू

समस्तीपुर। चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा शनिवार को कलश स्थापन के साथ वांसतिक नवरात्र शुरू हुआ। इस अवसर पर पूजा परिसर से जगह-जगह कलश शोभा यात्रा निकाली गई। नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने माता शैलपुत्री की विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा स्थल से शाश्वत वैदिक मंत्र की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो गया। दुधपुरा चैती दुर्गा मंदिर परिसर में गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। पूजा परिसर से कन्याओं ने कलश में जल लेकर ताजपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग से घरमपुर चौक होते हुए पूजा स्थल पहुंचे। इसके उपरांत मुख्य पुरोहित रामाकांत ओझा ने वैदिक मंत्र के उच्चारण से कलश स्थापित किया। इस बीच माता के जयघोष से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह दिखा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मौके पर मुखिया अनिल गुप्ता, सरपंच विरेन्द्र सहनी, विजय गुप्ता, नवीन सिंह, संजय कुमार बबलू, कुंदन तिवारी, नीरज कुमार, रविरंजन तिवारी, रजनी रंजन शर्मा, तिक्षांशु शेखर मुरारी, अशोक मिश्रा, विकास राज गोलू, शशि रंजन तिवारी, मोहन कुमार, रणवीर, कृष्ण कुमार तिवारी, अमित तिवारी, अंकुश कुमार, राममोहन तिवारी, अशोक तिवारी, रामबाबू तिवारी, अंकेश कुमार, नवीन तिवारी, नवनीत कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.