विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेचरमैन डॉ अनिल जोशी का दलसिंहसराय से संदेश, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास और चमक दमक अधूरी

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:42 PM (IST)

Natureman Anil Joshi Cycle Yatra: पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने दलसिंहसराय में 'प्रकृति पथ साइकिल यात्रा' के दौरान पर्यावरण ...और पढ़ें

डा. जोशी ने कहा कि केवल पौधारोपण कर देना ही पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही नदियों, तालाबों और भूजल को बचाना भी उतना ही जरूरी है।

डा. जोशी ने कहा कि केवल पौधारोपण कर देना ही पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही नदियों, तालाबों और भूजल को बचाना भी उतना ही जरूरी है।

HighLights

  1. डॉ. अनिल जोशी की 'प्रकृति पथ' यात्रा दलसिंहसराय में पहुंची।

  2. विकास अधूरा बिना प्रकृति संरक्षण, डॉ. जोशी ने किया आह्वान।

  3. जल, जंगल, जमीन बचाना हर व्यक्ति का दायित्व है।

संवाद सहयोगी, दलसिंहसराय (समस्तीपुर)। Dr Anil Prakash Joshi Environment: पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जनजागरूकता का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकले पद्मभूषण पर्यावरणविद् डा. अनिल प्रकाश जोशी सोमवार को दलसिंहसराय के बसढ़िया पहुंचे।

पंचायत सरकार भवन परिसर में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, मुखिया हेमंत सहनी, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसंवाद में डा. जोशी ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के बिना विकास अधूरा है।

सोच बदलने की जरूरत

मनुष्य को अपनी जीवनशैली और प्रकृति के प्रति सोच में बदलाव लाने की आवश्यकता है। जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

प्रकृति को बचाना ही आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य देने का सच्चा प्रयास है।

जल और भूजल संरक्षण

डा. जोशी ने कहा कि केवल पौधारोपण कर देना ही पर्याप्त नहीं है। इसके साथ ही नदियों, तालाबों और भूजल को बचाना भी उतना ही जरूरी है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपने आसपास मौजूद प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

प्रकृति पथ साइकिल यात्रा

'प्रकृति पथ राष्ट्रीय साइकिल यात्रा' पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद कर लोगों को प्रकृति और विकास के बीच संतुलन बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस साइकिल यात्रा में हेमंत कुमार, अजय, विनोद रघुवंशी, देवेश कुमार, प्रमोद जोशी, गीतांशु जोशी, केशव राज, चंद्रभूषण बोरा, अमर सिंह, रंजना, मेधा, ज्योति, रचना, साक्षी, सोनाली, तनुजा, ललिता और फरमान साथ चल रहे हैं।

बेगूसराय के लिए रवानगी

दलसिंहसराय स्थित एक होटल में समाजसेवी जयंती चौधरी द्वारा यात्रा दल का अभिनंदन किया गया। यहाँ से जनसंवाद और स्वागत कार्यक्रम संपन्न होने के बाद यात्रा बेगूसराय जिले के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें- पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी का मधुबनी से दुनिया को संदेश, प्रकृति ही सबसे बड़ा भगवान और धर्म