Move to Jagran APP

रोसड़ा अनुमंडल में भी शान से लहराया तिरंगा

71 वें गणतंत्र दिवस अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 11:46 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 06:12 AM (IST)
रोसड़ा अनुमंडल में भी शान से लहराया तिरंगा
रोसड़ा अनुमंडल में भी शान से लहराया तिरंगा

समस्तीपुर। 71 वें गणतंत्र दिवस अनुमंडल के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया गया। स्थानीय जननायक कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में एसडीओ अमन कुमार सुमन ने विभिन्न विभागों एवं शिक्षण संस्थानों द्वारा निकाली गई झांकी तथा बिहार पुलिस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड के परेड का निरीक्षण कर झंडोत्तोलन किया। इसके पश्चात सलामी मंच से उन्होंने देश की आजादी में शहीद हुए वीर सपूतों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसडीओ ने अनुमंडल कार्यालय एवं गोपनीय प्रशाखा पर भी तिरंगा लहराया। वहीं व्यवहार न्यायालय परिसर में एडीजे प्रथम वेद प्रकाश सिंह, एसडीपीओ कार्यालय परिसर में सहरियार अख्तर, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रमुख उषा देवी, उप कारा में अधीक्षक गौरव कृष्ण, यूआर कॉलेज में प्राचार्य डॉ.आनंद मोहन झा, संत कबीर राम जीवन मुसाय नायक महिला कॉलेज में डॉ.विद्यानंद शास्त्री, एसके कालेज थतिया में राजेन्द्र नारायण सिंह रंजन, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ प्रियदर्शनी, पुलिस इंसपेक्टर कार्यालय में जयकांत साहु, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार, नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मुख्य पार्षद श्याम बाबू सिंह, रोसड़ा गोशाला में सचिव फुलेंद्र कुमार सिंह 'आंशु' अनुमंडलीय अस्पताल में डॉ. राणा विश्व विजय सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉ. उपेंद्र राम ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इसके अलावा सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्षों तथा सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों के साथ साथ पंचायतों में भी राष्ट्रीय पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया।

loksabha election banner

हसनपुर, संस : गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनियालाल यादव, अंचलाधिकारी आनंदचंद्र झा आदि की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने झंडोत्तोलन किया। जबकि बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ मंजू कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविद कुमार, पशु चिकित्सालय में डॉ. अनिल कुमार सिंह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, न्यू इंडिया सुगर मिल्स प्लस टू उच्च विद्यालय हसनपुर रोड परिसर में प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद राय, मध्य विद्यालय हसनपुर रोड परिसर में प्रधानाध्यापक शिवजी मिश्र, हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक राजाराम पासवान, जीआरपी थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, एसबीआइ में प्रबंधक बाबूलाल प्रसाद, पटसा पैक्स गोदाम परिसर में अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र, अहिलवार पैक्स गोदाम परिसर में अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, पीसी स्कूल सकरपुरा में निदेशक संजय कुमार मिश्रा, पीसी हाई स्कूल पटसा में निदेशक रामकिशोर राय, लोहिया आश्रम में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह, लोजपा प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष गौरीशंकर यादव, बीजेपी पश्चिम मंडल कार्यालय में अध्यक्ष ऋषिराज सिंह, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष सुभाष सिंह, पैक्स गोदाम परिसर हसनपुर में अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह उर्फ अन्नू, पंचायत सरकार भवन परिसर मरांची उजागर में मुखिया विभा मंडल, सामुदायिक भवन बड़गांव में मुखिया महराज पासवान आदि ने झंडोत्तोलन किया।

शिवाजीनगर, संस: गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, हथौड़ी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष दिल कुमार भारती, शिवाजीनगर ओपी परिसर में ओपी प्रभारी कृष्ण कांत मंडल, बीआरसी कार्यालय परिसर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार, पब्लिक पुस्तकालय परिसर में पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर में राज नारायण सिंह, पीएचसी शिवाजीनगर चिकित्सा पदाधिकारी पंजियार, पतंजलि सेवा संस्थान में डॉ. रामाकांत सिंह, डिग्री कॉलेज में प्राचार्य राम जपु यादव, जदयू कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, राजद प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, लोजपा कार्यालय में अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह, कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष नंद कुमार चौधरी, बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंजना कुमारी, शिक्षक संघ कार्यालय में अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह, मध्य विद्यालय करियन में प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार पासवान, उच्च सह उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंदाहा में प्रधानाध्यापक रंधीर कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शहरू में प्रधानाध्यापक मनमोहन सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा में प्रधानाध्यापक बिदेश्वर सिंह, शिवा ईट उद्योग कार्यालय परिसर में अनुरोध कुमार, बल्लीपुर सरकार पंचायत भवन में मुखिया विनोद कुमार मंडल, मथुरापुर पंचायत भवन में मुखिया बबलू कुमार रजक, राजौर रामभद्रपुर में मुखिया अशोक कुमार सिंह, रहियार उत्तर पैक्स कार्यालय पर अध्यक्षा कुमारी हीरा सिन्हा, करियन सरकार पंचायत भवन पर मुखिया बुधन पासवान, डुमरा मोहन में मुखिया चंदन देवी, डुमरा मोहन पैक्स कार्यालय पर अध्यक्ष सुमन जी कुमार चौधरी, बंधार पैक्स कार्यालय पर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, उच्च सह मध्य विद्यालय दसौत में प्रधानाध्यापक देवानंद कामत, मवि बुनियादपुर में मृत्युंजय कुमार राय ने झंडोत्तोलन किया। बल्लीपुर में मदन कुमार, धिवाही सरकार पंचायत भवन पर मुखिया रानी कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवनपुर में प्रधानाध्यापक नंदकिशोर यादव, शिवाजीनगर संकुल में समन्वयक हीरालाल साह ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, अंचलाधिकारी रामदत्त पासवान, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अवधेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बिथान,संस: प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम, अंचलाधिकारी की उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख विभा देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, बाल विकास परियोजना केंद्र पर सीडीपीओ, प्रियंका कुमारी, बीआरसी परिसर में बीईओ संजय कुमार, प्रखंड के किसान भवन पर कृषि पदाधिकारी जय कुमार राम, ग्राम पंचायत राज सोहमा में मुखिया रीता देवी, पंचायत सरकार भवन उजान में मुखिया जयंती देवी, पंचायत सरकार भवन में मुखिया उर्मिला देवी, ग्राम पंचायत का जागमोहरा पंचायत भवन पर मुखिया लक्ष्मी देवी, ग्राम पंचायत राज सलहाबुजुर्ग में मुखिया उरूज अहमद, ग्राम पंचायत राज बिथान में मुखिया दायरानी देवी, ग्राम पंचायत राज सिहमा में उर्मिला देवी, ग्राम पंचायत राज सखवा में कारी साहू, ग्राम पंचायत राज मरथुआ सुरेंद्र यादव, पीएससी प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद यादव मध्य विद्यालय बिथान परिसर में मुसहरू पंडित, राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सखवा में कामेश्वर यादव, उत्क्रमित ध्य विद्यालय पुसहो में राजेश कुमार, बिहार बिलियंस कोचिग सेंटर पुसहो में रामसागर मानव, मैट्रिक कंपटीशन कोचिग सेंटर बिथान में डायरेक्टर रोशन कुमार, सरस्वती शिशु मंदिर बिथान में रामलगन महतो, प्राथमिकी विद्यालय बेलाचौड़ी पुसहो में अरुण कुमार राम, प्राथमिक विद्यालय बिसवा गंगोली मैं अशोक कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय मरथुआ प्रमोद कुमार राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न मंडल बस स्टैंड बिथान, ठाकुरबारी परिसर में भाजपा के प्रखंड मंडल अध्यक्ष सत्य नारायण यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार निराला, भाकपा माले के अंचल सचिव सुशील कुमार महतो, माकपा कार्यालय पर विद्यासागर पटेल ने झंडोत्तोलन किया।

विभूतिपुर, संस : गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर, विभूतिपुर उत्तर पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया गीता देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती, सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी फुलेश्वर प्रसाद सिंह, चकबंदी कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र, बीआरसी भवन परिसर में बीडीओ धीरज कुमार, जनता महाविद्यालय सिघिया बुजुर्ग परिसर में प्राचार्य राम पदारथ महतो ने झंडोत्तोलन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.