जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं
समस्तीपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में किया गया।
समस्तीपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों के बीच जल की महत्ता एवं जल संरक्षण विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एचएम सौरभ कुमार ने कहा कि जल का दुरुपयोग धरती की सबसे बड़ी आपदा को आमंत्रण देना है। इसलिए यह जरूरी है कि हम जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। गोष्ठी को उषा कुमारी, त्रिपुरारी शरण पांडेय एवं जय प्रकाश पाल ने भी संबोधित किया। मौके पर शिक्षिका संगीता, फरहत, कुमारी पूनम के अलावा शिक्षक सत्येंद्र प्रसाद एवं शिक्षा सेवक पूनम मौजूद थीं। कल्याणपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा शिवालय प्रांगण में समाजसेवी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन है, इसे हम सबको समझना होगा। जल बचाओ, जीवन बचाओ के साथ हम लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि पृथ्वी को बचाने के लिए जल का संचय बेहद जरूरी है। यह तभी संभव है जब हम इसकी बर्बादी को रोकेंगे। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएंगे। मुकेश कुमार सिंह, अरविद कुमार, कन्हैया, रामानुज ठाकुर, रामतीरथ ठाकुर,राजीव कुमार, अमर कुमार, गौतम कुमार, संगम कुमार, बिट्टू झा, रंजीत सिंह,विजय कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।