मकर संक्रांति पर मिलन समारोह का आयोजन
विभूतिपुर प्रखंड के नरहन स्थित राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक सदस्य पंडित बाबू साहब झा के आवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे।
समस्तीपुर । विभूतिपुर प्रखंड के नरहन स्थित राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक सदस्य पंडित बाबू साहब झा के आवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मिलन समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित बाबू साहब झा ने की। वक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के राष्ट्रीय, सामाजिक एवं सांगठनिक मुद्दों पर अपना विचार प्रकट किया। साथ ही संगठन के उद्देश्यों, संकल्पों और कार्य प्रणालियों पर भी विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान प्रदेश महासचिव केशव कुमार सिंह के प्रस्ताव के बाद सर्वसम्मति से विजय कुमार झा को राष्ट्रीय सेवा संगठन का बिहार प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया। राकेश कुमार, कुणाल सिंह, अमित कुमार, उदय प्रकाश सिंह, सुजीत झा, मुकुल आनंद, विजय कुमार झा समेत दर्जनों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय संयोजक नीलमणि पिटू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिकू कुमारी झा, इंटरनेट मीडिया प्रभारी ज्योति कुमारी, बिहार प्रदेश महासचिव पंडित चतुरानंद, संगठन के बिहार प्रदेश प्रचारक संदीप कौशिक, शंभू कुमार सिंह, आरएसएस के प्रखर वक्ता व समाजसेवी पंकज कुमार मिश्रा, डीपीएस के राजन कुमार, विजय कुमार झा, बिहार प्रदेश व्यवस्था मंत्री रणधीर झा, बेगूसराय जिलाध्यक्ष राज कुमार सिंह, समस्तीपुर जिला संगठन मंत्री संतोष झा, विभूतिपुर उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, संगठन मंत्री बीरेंद्र कुमार रजक समेत दर्जनों समाजसेवी आदि रहे। इस अवसर पर चुरा, दही का भोज भी हुआ। मकर संक्रांति : मनाया गया मकर संक्रांति उत्सव
ताजपुर,संस : ताजपुर प्रखंड के जल जीवन हरियाली पार्क रामापुर महेशपुर के प्रांगण में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले मकर संक्रांति उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। इस भोज में स्थानीय लोगों के साथ खंड के सभी स्वयंसेवक और बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों ने खूब मस्ती की। संघ के खेल कूद का आनंद लिया। इसके पूर्व सुरेंद्र कुमार का बौद्धिक हुआ। जिसमें मकर संक्रांति और हिन्दू परंपरा के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के बाद पर्यावरण संरक्षक और जिला संघ पर्यावरण प्रमुख जितेंद्र कुमार के द्वारा एक पीपल और एक मालदह आम का पौधा भेंट किया गया पार्क के कमेटी के अधिकारियों को। साथ ही सभी ने मिलकर इसको रोपण किया। कार्यक्रम में स्थानीय कन्हाई ठाकुर, गौरव कुमार ठाकुर, युगल किशोर झा, खंड संचालक रामसकल सिंह, धीरू, दिनेश भगत, रंजीत पोद्दार, पवन मिश्रा, अमरेश कुमार, राजकुमार राय, राजकुमार पंडित, प्रिस सैनी, संतोष दास, राजकुमार आदि लोग उपस्थित थे।
हसनपुर,संस : मकर संक्रांति का महापर्व गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह लोगों ने पवित्र स्नान और दान देकर इस दिन की शुरुआत की। बताया गया है कि मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पोखर, तालाब, नदी आदि जलाशयों में स्नान कर पर्व का श्री गणेश किया। पवित्र स्नान के बाद पूजा कर तिल से बनी मिठाईयों का दान किया। बता दें कि गुरुवार की सुबह सूर्योदय के साथ ही संक्राति का पर्व शुरू हो गया। इस दिन तिल से बनी मिठाईयों और खिचड़ी का दान करना शुभ माना जाता है। खानपुर: प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ आवास परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर चुरा- दही भोज का आयोजन किया गया। भोज के उपरांत प्रखंड मुख्यालय के तीसरी मंजिल पर बीडीओ गौरी कुमारी ने पतंगे भी उड़ाई। इस अवसर पर बीडीओ कहा कि पतंग उड़ाने की परंपरा काफी प्राचीन है। इस दिन लोग पतंग उड़ाकर आनंद मनाते हैं।
मौके पर जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी, समाजसेवी शिवनारायण राय, सुरेंद्र सिंह, प्रधान सहायक मो. मंसूर आलम, नाजिर आशुतोष कुमार, शिक्षक लाल बाबू, रूदल कुमार, सत्यनारायण साहनी, दिलीप कुमार राम, पंचायत सचिव दिनेश कुमार सिंह, प्रेमकांत सिंह, कैलाश बैठा, लिपिक रवि कुमार, पूर्व मुखिया शिवनारायण राय, डीपीएस डायरेक्टर प्रकाश कुमार, आवास सहायक संजय कुमार आदि मौजूद थे।