Move to Jagran APP

गांधी जयंती पर मंडल कारा से रिहा होगी महादेवी

मामूली विवादों में सजा काट रहे कैदियों के लिए अच्छी खबर है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:31 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:31 PM (IST)
गांधी जयंती पर मंडल कारा से रिहा होगी महादेवी

समस्तीपुर । मामूली विवादों में सजा काट रहे कैदियों के लिए अच्छी खबर है। अपराध में कारावास की सजा भुगत रही महादेवी को गांधी जयंती के अवसर पर रिहा किया जाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर यह रिहाई होगी। केंद्र सरकार ने देश भर के जेलों में सजा भुगत चुके कैदियों को रिहा करने की योजना बनाई है। मंडल कारा भी इस अभियान का हिस्सा बनने जा रही है। सरकार साधारण मामले में सजायाफ्ता कैदियों को रिहाई का लाभ देना चाहती है, जो सजा की अवधि काट चुके है और जिनकी उम्र अधिक है। इसके लिए सरकार के निर्देश पर जेल प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। मंडल कारा ने ऐसे कैदियों की सूची तैयार की थी। जिसमें अपहरण के मामले की सजा काट रही महादेवी को रिहाई दी जाएगी।

loksabha election banner

महादेवी 2015 से ही जेल में बंद है। अभी तक वह तीन साल की सजा काट चुकी है। लड़की के अपहरण मामले में आरोपित शाहपुर पटोरी निवासी 72 वर्षीया महादेवी सजा काट कर रही है। उनके साथ उनका पुत्र भी इसी मामले में आरोपित है। सुनवाई के क्रम में उन्हें आठ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। महादेवी जेल में अपने आपको निर्दोष बताती है। उनका कहना है कि उसके पड़ोस की एक महिला से उन्होंने अपने पुत्र भूपेंद्र उर्फ काला की शादी कराने की बात कही। फिर उसने नई दिल्ली में ही उसके लड़के की शादी करा दी। लड़की के परिजन द्वारा शाहपुर पटोरी थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। जिसके बाद से वह सजा काट रही है। विदित हो कि नई दिल्ली में हत्या के मामले में उसे और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जहां से हत्या के मामले में उसे जमानत मिल गई। उसके बाद उसे अपहरण मामले में समस्तीपुर जेल भेज दिया गया। इस पर अपहरण मामले की सुनवाई के लिए न्यायाधीश ने उसे आठ साल की सजा सुनाई थी। वहीं उसके पुत्र भूपेंद्र को दूसरे मामले में सुनवाई के लिए दिल्ली भेजा गया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2018 से 2 अक्टूबर 2020 तक 150 वीं जयंती पर सजावार बंदियों को विशेष परिहार का लाभ देकर कारा से मुक्त किया जाएगा। कैदियों को कारा से मुक्त करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। इसमें जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद ¨सह को अध्यक्ष, सिविल सर्जन डॉ. विवेकानंद झा को सदस्य, जिला अभियोजन पदाधिकारी को सदस्य और कारा अधीक्षक को सदस्य सचिव नामित किया गया है।

कारा अधीक्षक नंद किशोर रजक ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर 2018 से 2 अक्टूबर 2020 तक 150 वीं जयंती पर सजावार बंदियों को विशेष परिहार का लाभ देकर कारा से मुक्त किया जाएगा। कैदियों को विशेष परिहार दिए जाने के संबंध में विधि विभाग के द्वारा मंत्री परिषद की अनुमति के पश्चात संकल्प निर्गत किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.