यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जयनगर-रांची सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में डाका, फायरिंग
रांची-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन में कल देर रात अपराधियों ने हथियार के बल पर यात्रियों से लूटपाट की और भाग निकले। इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की।

पटना [जेएनएन]। रांची-जयनगर एक्सप्रेस में कल देर रात अपराधियों ने घुसकर लूटपाट मचाई और इस दौरान फायरिंग भी की। ट्रेन रात्रि के एक बजकर पांच मिनट पर जब बेगूसराय के राजेंद्र पुल के पास से गुजर रही थी कि कुछ हथियारबंद अपराधी ट्रेन की एस-1,एस-3 और एस-8 बोगी में चढ़ गए और हथियार के बल पर यात्रियों को कब्जे में ले लिया और उनका सारा सामान लूट लिया।
फिर फायरिंग करते हुए रात के अंधेरे में ट्रेन से उतरे और भाग निकले। यात्रियों ने बताया कि सभी अपराधियो ने अपना मुंह कपड़े से बांध रखा था और हथियारों से लैस थे। ट्रेन जब धनबाद स्टेशन पहुंची तब पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।