शोकाकुल परिजनों से मिले लोजपा नेता, जताई संवेदना
मोरदीवा पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता रामाधार सिंह के पिताजी उमाशंकर सिंह के निधन की सूचना पर शोकाकुल परिजनों से मिलने छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिस राज पहुंचे।
समस्तीपुर । मोरदीवा पंचायत के मुखिया सह भाजपा नेता रामाधार सिंह के पिताजी उमाशंकर सिंह के निधन की सूचना पर शोकाकुल परिजनों से मिलने छात्र लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रिस राज पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोकाकुल परिजनों से मुलाकात के दौरान लोजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, नीरज भारद्वाज, हीरा झा, विजय किशोर, मुरारी तिवारी, मायाशंकर सिंह, अरविद सिंह, राम भरोस पासवान, लखन महतो, राहुल पांडेय, पवन पासवान, राजकिशोर हजारी, रीना सहनी, रीता पासवान, विभा देवी, अनिल सहनी, मनोज पोद्दार, मुन्ना मिश्र, मो. मुन्ना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गांव के लोग मौजूद थे।