Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंद हुए पांच सौ व हजार के नोट, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे ये जोक...

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Wed, 09 Nov 2016 10:47 PM (IST)

    भारत में 500 व हजार रुपयों के नोटों पर बुधवार से बैन लग गया है। इसपर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। नजर डालते हैं कुछ फनी कमेंट्स पर। ...और पढ़ें

    Hero Image

    पटना [जेएनएन]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम देश में पांच सौ व एक हजार रुपये के नोटों को बंद करने का फैसला क्या लिया, सोशल मीडिया पर तरह-तरह के जोक छा गए। लोगों ने इसे अपने-अपने अंदाज में प्रस्तुत किया। आइए, देखें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - मैं धारक को 5 सौ व 1 हज़ार रूपये अदा करने का वचन वापस लेता हूं! - गांधी जी 😄

    - अमेरीकी वोटों की गिनती में व्यस्त, भारतीय नोटों की गिनती में।

    - मोदी जी भी कमाल हैं, अस्पताल में छूट दे दी। उन्हें पता था कि आज रात कई लोगो को अस्पताल जाना पड़ सकता है। - चीटिंग है- काला धन बाहर से लाने का कहा था, ये अंदर का निकाल रहे है।

    - विवाह शादियों में हजार व पांच सौ के नोट शगुन डालने वालों को मार भी पड़ सकती है।

    - आज रात जिस घर की लाइट जलती हुई दिखे समझो नोटोंं की गिनती चल रही है।

    - सभी पतियों को आज पता चल जाएगा कि उनकी पत्नी ने कितना पैसा छुपा रखा है।

    - हे भगवान, जिन्हें भी उधार दिया था वे सब आज ही पैसे वापस देने आ रहे हैं।

    - मित्र परेशान होने की कोई बात नहीं, मैं आपकी पांच सौ और एक हजार रुपए के नोट बिना कुछ पूछे स्वीकार कर लूंगा।

    - नोटों की रद्दी 12 रुपए किलो।

    - पाकिस्तान के आधे प्रिंटिंग प्रेस बंद।

    - आजाद भारत में आज पहली बार गरीब हंस रहा है और अमीर रो रहा है

    - एक 9/11 में अमेरिका हिल गया, दूसरे 9/11में भारत हिल गया।