जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक में प्रखंडों के अध्यक्ष मनोनीत
स्थानीय लोहिया आश्रम में मंगलवार को जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ.ज्योति निर्मला की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से चर्चा की।
समस्तीपुर । स्थानीय लोहिया आश्रम में मंगलवार को जनता दल यू महिला प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ.ज्योति निर्मला की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। डॉ. ज्योति निर्मला ने इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिया। वहीं जिले में पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं की भागीदारी की आह्वान किया। समस्तीपुर प्रखंड में आभा कुमारी, कल्याणपुर माला देवी, पूसा राधा देवी, मोरवा मधु देवी, ताजपुर अजीता देवी, पटोरी नविता कुमारी, सरायरंजन नासरीन परवीन, उजियारपुर वीणा देवी, दलसिंहसराय अनीता देवी, समस्तीपुर नगर बबीता पासवान, सिघिया मंजू देवी, रोसड़ा सीमा खातून, बिथान प्रीति कुमारी, हसनपुर सरस्वती देवी, विभूतीपुर चांदनी देवी, दलसिंहसराय नगर विमला देवी, मोहनपुर रिकू देवी, मो.नगर माला देवी, विद्यापतिनगर पूनम देवी, वारिसनगर सुजीता प्रसाद, शिवाजीनगर आभा देवी, खानपुर कामिनी देवी को मनोनीत किया गया। इस बैठक में नगीना शाहीन रिजवान, किरण देवी, रेखा देवी, मृदाला देवी, बिरीया देवी, पूनम देवी समेत अन्य मौजूद थी। जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की वार्ड पार्षद शकिला खातून ने धन्यवाद ज्ञापन किया।