विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : सरोज से थी राज कपूर की यारी, अपनी ही राइफल दोस्त के घर मिली और बदल गई पूरी कहानी

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:35 PM (IST)

निलंबित एएसआई सरोज के घर से बरामद अपनी लाइसेंसी राइफल के मामले में जनसुराज नेता राज कपूर सिंह को समस्तीपुर ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

HighLights

  1. जनसुराज नेता राज कपूर सिंह को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  2. निलंबित एएसआई सरोज के घर से बरामद हुई उनकी लाइसेंसी राइफल।

  3. पुलिस जांच में राइफल चोरी की उनकी शिकायत झूठी पाई गई।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । निलंबित एएसआई सरोज से राज कपूरी सिंह की यारी उन्हें भारी पड़ी है। सरोज के घर से बरामद रायफल जांच-पड़ताल में राज कपूर सिंह के नाम पर दर्ज होने बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हालांकि, उक्त रायफल लाइसेंसी है। राज कपूर जनसुराज के नेता है। वे गत विस चुनाव में पार्टी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले जिलाध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके है।

वहीं वे जनसुराज से पहले भाजपा में भी रह चुके है। बताया गया कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई के दौरान सरोज के घर से भारी संख्या में हथियार की बरामदगी की थी। इसमें इंसास और राइफल के अलावा अन्य हथियार मिले थे। इसमें शामिल एक राइफल राज कपूर के नाम पर दर्ज था।

उक्त घटना के बाद राजकपूर सिंह ने न्यायालय में राइफल के चोरी होने से संबंधित परिवाद दर्ज कराया। कोर्ट ने मामला में संज्ञान लेते हुए पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए।

बाद में मोहिउद्दीननगर पुलिस ने थाना कांड 25/26 दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने चोरी की गई राइफल संख्या 166109096 का सत्यापन करते हुए पाया कि उक्त राइफल सरोज के घर से बरामद हुई थी।

पुलिस ने राज कपूर के केस को असत्य करार देते हुए सरोज सिंह मामले में उन्हें अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया और उन्हें मामले में संलिप्त पाया। रविवार की रात पुलिस ने राज कपूर को उसके घर से गिरफ्तार किया। टीम ने आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि निलंबित एएसआई सरोज के घर गत वर्ष पुलिस ने छापेमारी की थी। जहां से राइफल के अलावा भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ था। इसमें सासाराम से चोरी की गई एक कार्बाइन भी बरामद हुई थी।

मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस की छानबीन में चोरी की बात असत्य पायी गई। मामले में उन्हें आरोपित किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

गिरफ्तार से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

पुलिस की कार्रवाई से राजनीतिक माहौल में भी गर्माहट देखने को मिल रही। यह कार्रवाई जिले के भीतर चर्चा की विषय बनी रही। सभी लोग अपने-अपने हिसाब से इसे देख रहे थे।

कोई घटना को सत्य करार देते हुए कार्रवाई को सही बता रहा था। वहीं राज कपूर के समर्थन करने वाले लोग इस कार्रवाई को प्रायोजित बता रहे। लोगों की मानें तो विस क्षेत्र की वर्तमान राजनीति में राज कपूर उभरते हुए चेहरे थे। उन्हें बदनाम करने के लीड यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में राइफल चोरी का झूठा केस दर्ज करने पर जन सुराज के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरफ्तार