बंगाल से बिहार आने जाने वाले यात्रियों को राहत, कोलकाता से मधुबनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
Kolkata Madhubani Puja Special Train: दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कोलकाता ...और पढ़ें

यात्रियों को त्योहारों में कोलकाता आने-जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
HighLights
कोलकाता-मधुबनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन।
दीपावली और छठ महापर्व के लिए विशेष सुविधा।
16 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक 7 फेरे लगाएगी।
डिजिटल डेस्क, समस्तीपुर। Kolkata Madhubani Puja Special Train: दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने कोलकाता और मधुबनी के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी एक्स पर साझा की गई है।
गाड़ी संख्या 03187 कोलकाता–मधुबनी पूजा विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी और कुल 7 ट्रिप लगाएगी।
यह ट्रेन कोलकाता से रात 11:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
वापसी का समय
वापसी में गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी–कोलकाता पूजा विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी और यह भी 7 फेरे लगाएगी।
यह ट्रेन मधुबनी से शाम 4:55 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से पश्चिम बंगाल और मिथिलांचल के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन कोलकाता टर्मिनल से चलकर नैहाटी, बंदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल और बरौनी जंक्शन पर रुकेगी।
इसके बाद समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन और सकरी जंक्शन होते हुए मधुबनी पहुंचेगी। दरभंगा और समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहराव दिए जाने से इन दोनों जिलों के यात्रियों को त्योहारों में कोलकाता आने-जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
विभिन्न श्रेणियों के कोच
यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी (General), शयनयान श्रेणी (Sleeper) एवं वातानुकूलित (AC) कोचों की व्यवस्था रहेगी।
त्योहारों के दौरान बंगाल से बिहार आने-जाने वाली नियमित ट्रेनों में टिकटों की मारामारी को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है!
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर पंजाब और बंगाल जाना आसान, अमृतसर कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
🚆➡️ त्योहार विशेष ट्रेनों (TOD) का परिचालन
— DRM SAMASTIPUR (@spjdivn) September 18, 2026
आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु निम्नलिखित त्योहार विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।#SpecialTrains #FestivalSpecial #IndianRailways pic.twitter.com/GfPwEQQ7V0
