सड़क हादसे में जख्मी घायल महिला की मौत
समस्तीपुर। सारंगपुर पश्चिमी वार्ड चार निवासी जवाहर सहनी की पत्नी घायल महिला सुनीता देवी की मौ
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:20 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 05:05 AM (IST)
समस्तीपुर। सारंगपुर पश्चिमी वार्ड चार निवासी जवाहर सहनी की पत्नी घायल महिला सुनीता देवी की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार को हो गई। वह 18 अक्टूबर को गंगा स्नान के लिए गई थी। लौटने के क्रम में रास्ते में गाड़ी से गिर जाने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। स्थानीय प्रशासन की सहायता से उसे दलसिंहसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे समस्तीपुर और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें