विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड एसी का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:00 PM (IST)

Jainagar Manihari Janki Express:जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा गया ...और पढ़ें

यह व्यवस्था 11 अक्टूबर से 11 जनवरी तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।

यह व्यवस्था 11 अक्टूबर से 11 जनवरी तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। 

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Janki Express Extra Coach: जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए ट्रेन में थर्ड एसी (3AC) का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 11 अक्टूबर से 11 जनवरी तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। 

68 नई बर्थ उपलब्ध होंगी

त्योहारों के मौसम में ट्रेन में बढ़ती भीड़ और वातानुकूलित श्रेणियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस अतिरिक्त कोच के जुड़ने से ट्रेन में प्रतिदिन 68 नई बर्थ उपलब्ध होंगी। इससे समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी समेत पूरे रेल खंड के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

प्रतिदिन संचालित होती है ट्रेन

जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जयनगर से शुरू होकर कटिहार जिले के मनिहारी तक सातों दिन संचालित होती है। अपने लगभग 397 किलोमीटर के सफर में यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जैसे प्रमुख जिलों को आपस में जोड़ती है।

मिथिलांचल और सीमांचल की लाइफलाइन

यह ट्रेन मिथिलांचल (जयनगर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर) और सीमांचल व कोसी क्षेत्र (सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, मनिहारी) को सीधे तौर पर जोड़ने वाली इकलौती प्रमुख ट्रेन है।

दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार, इलाज, शिक्षा और रोजगार के सिलसिले में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों व व्यापारियों के लिए यह बेहद किफायती और सुगम माध्यम है।

यात्रा का मिलेगा बेहतर विकल्प

वर्तमान में जानकी एक्सप्रेस में सामान्य, शयनयान और थर्ड एसी श्रेणी के डिब्बे लगाए जाते हैं। हालांकि इसमें पेंट्री कार की सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन थर्ड एसी का नया कोच जुड़ने से लंबी दूरी तय करने वाले बुजुर्गों और परिवारों को अधिक आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Indian Railways : जयनगर-पटना नमो भारत में बड़ा बदलाव, अब मेमू रैक से होगा सफर, मुंबई जाएगी पुरानी रैक