विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Indian Railways : जयनगर-पटना नमो भारत में बड़ा बदलाव, अब मेमू रैक से होगा सफर, मुंबई जाएगी पुरानी रैक

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:02 PM (IST)

Bihar train news : जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल सेवा में बदलाव किया गया है, अब इसका परिचालन मेमू रैक ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

जागरण संवाददाद, समस्तीपुर । जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन अब मेमू रैक से किया जाएगा। ट्रेन संख्या 94804 पटना-जयनगर का परिचालन 11 अक्टूबर से और ट्रेन संख्या 94803 जयनगर-पटना का परिचालन 12 अक्टूबर से मेमू रैक से किया जा रहा है।

अगले आदेश तक इसी व्यवस्था के तहत ट्रेन का परिचालन होगा। नमो भारत रैक को निर्धारित अनुरक्षण कार्य के लिए मुंबई भेजने की तैयारी है।

मरम्मत के लिए मुंबई भेजी जाएगी नमो भारत रैक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयनगर से पटना आने वाली ट्रेन संख्या 94803 के 11 अक्टूबर को पटना जंक्शन पहुंचने के बाद नमो भारत रैक को खाली रैक के रूप में महालक्ष्मी वर्कशॉप, मुंबई भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

वहां रैक की व्हील री-प्रोफाइलिंग और निर्धारित अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए रैक को पटना से मुंबई तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। व्हील री-प्रोफाइलिंग के तहत रेल पहियों की सतह को तकनीकी मानकों के अनुरूप दुरुस्त किया जाता है।

यह कार्य रैक के नियमित रखरखाव का हिस्सा है। निर्धारित अनुरक्षण पूरा होने के बाद रैक को दोबारा परिचालन में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।

अगले आदेश तक जारी रहेगी व्यवस्था

पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि जयनगर-पटना रेलखंड पर मेमू रैक से परिचालन होने से यात्रियों को ट्रेन की कोच व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

फिलहाल यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहने की जानकारी है। रेलवे की इस व्यवस्था के तहत नमो भारत रैक को अनुरक्षण के लिए भेजे जाने के दौरान मेमू रैक से सेवा जारी रखी जाएगी, ताकि जयनगर और पटना के बीच ट्रेन का परिचालन जारी रह सके।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में नया ट्रैफिक प्लान लागू, घर से निकलने से पहले देख लें रूट और पार्किंग व्यवस्था