विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कंफर्म टिकट पर करें यात्रा: दीपावली और छठ पर हुबली, बेंगलुरु, नागपुर, अमृतसर और उधना से स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:36 PM (IST)

Dussehra Diwali Chhath Trains IRCTC: रेलवे ने दशहरा, दिवाली और छठ पर्व के लिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित ...और पढ़ें

समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी इन ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है।

समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी इन ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है।

HighLights

  1. दशहरा, दिवाली, छठ पर्व के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू।

  2. हुबली, बेंगलुरु, नागपुर, अमृतसर, जयनगर से ट्रेनें।

  3. समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों पर भी ठहराव सुनिश्चित।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Dussehra Diwali Chhath Trains IRCTC: आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

हुबली, बेंगलुरु, नागपुर, अमृतसर, उधना, जयनगर, सहरसा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जैसे प्रमुख शहरों के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इन ट्रेनों के चलने से त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर भी इन ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है।

हुबली-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 07315/07316 हुबली-मुजफ्फरपुर-हुबली स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, भुसावल और पुणे के रास्ते चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 07315 हुबली से 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को खुलेगी और गुरुवार को हाजीपुर व पाटलिपुत्र के रास्ते दोपहर 14:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 06581/06582 यशवंतपुर-सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल बेंगलुरु, नागपुर, डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और खगड़िया के रास्ते संचालित होगी।

यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को यशवंतपुर से खुलेगी और मंगलवार को दोपहर 14:20 बजे मुजफ्फरपुर तथा 15:40 बजे समस्तीपुर रुकते हुए रात 20:20 बजे सहरसा पहुंचेगी।

नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर स्पेशल हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, कानपुर, भोपाल और इटारसी के रास्ते चलेगी।

यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से खुलेगी और गुरुवार रात हाजीपुर व मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में समस्तीपुर से यह ट्रेन 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।

अमृतसर और जयनगर के लिए ट्रेनें

ट्रेन संख्या 04640/04639 छेहरटा (अमृतसर)-मुजफ्फरपुर-छेहरटा स्पेशल सगौली, बेतिया, नरकटियागंज और गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को मुजफ्फरपुर से खुलेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी, जो 18 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को जयनगर से प्रस्थान करेगी।

उधना और गोरखपुर रूट की ट्रेनें

पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन संख्या 05633/05634 नारंगी-गोरखपुर स्पेशल कटिहार, बरौनी और हाजीपुर के रास्ते चलाई जा रही है।

साथ ही, जयनगर से उधना के लिए दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें (09073/09074 और 09072/09071) भी चलाई जा रही हैं, जो दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र के रास्ते उधना तक जाएंगी। 

यह भी पढ़ें- छेरहटा-अमृतसर से मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल