हर हाल में कराए जाएंगे शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से मतदान
जिले में तीसरे चरण का मतदान विभूतिपुर प्रखंड 20 अक्टूबर को होगा। यह सुबह 7 बजे से संध्या 05 बजे तक कराया जाएगा। ईवीएम और मतपत्र दोनों से मतदान होना है। इसको लेकर मतदान दलों का गठन कर नियुक्ति पत्र कार्मिक कोषांग द्वारा निर्गत किये जा चुके हैं।
समस्तीपुर । जिले में तीसरे चरण का मतदान विभूतिपुर प्रखंड 20 अक्टूबर को होगा। यह सुबह 7 बजे से संध्या 05 बजे तक कराया जाएगा। ईवीएम और मतपत्र दोनों से मतदान होना है। इसको लेकर मतदान दलों का गठन कर नियुक्ति पत्र कार्मिक कोषांग द्वारा निर्गत किये जा चुके हैं। अंतिम नियुक्ति पत्र हस्तगत कराया जा रहा है। जिला प्रशासन ने विभूतिपुर प्रखंड में कुल 202 गश्ती दल-सह-ईवीएम एवं मतपेटिका संग्रह दल बनाया है। प्रत्येक गश्ती दल-सह-ईवीएम एवं मतपेटिका संग्रह दल में एक-एक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रखंड मुख्यालय से पुलिस पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल प्रतिनियुक्त होंगे। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी 19 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय में योगदान करेंगे। वहीं उन्हें अंतिम नियुक्ति पत्र हस्तगत कराया जाएगा। पेट्रोलिग मजिस्ट्रेट ईवीएम एवं मतपत्र आदि मतदान के दिन 05.00 बजे पूर्वाह्न अपने अधीन सभी मतदान केन्द्रों के पीठासीन पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त सशस्त्र पुलिस बल की उपस्थिति में निश्चित रूप से प्राप्त कराएंगे तथा कर्णांकित मतदान केन्द्र पर स्टेटिक हो जाएंगे। डीएम एवं एसपी ने जारी अपने संयुक्त् आदेश में कहा है कि मतदान समाप्ति के पश्चात पीठासीन पदाधिकारी से पोल्ड ईवीएम एवं मतपेटिका एवं अन्य पैकेट प्राप्त कर महिला आईटीआई कॉलेज, मोरदीवा, समस्तीपुर स्थित बज्रगृह के लिए प्रस्थान करेंगे। मतदान की प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखने के लिए पंचायत स्तर पर सेक्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। विभूतिपुर में 29 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने प्रभार के मतदान केन्द्रों के बारे में प्रत्येक 2-2 घंटे पर मतदान की गतिविधियां, मतदान का प्रतिशत या अन्य कोई विशेष सूचना यदि कुछ हो तो जिला नियत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष को द्रुतगामी साधन से देंगे। मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने तथा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराने हेतु विभूतिपुर को आठ जोन में बांटा गया है। सभी में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। बनाए गए हैं जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारी
इसके अलावा मतदान की सम्पूर्ण प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने तथा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराने के लिए चार सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी आरके दिवाकर, पीजीआरओ दलसिसहसराय राम बाबू कुमार, एसडीओ दलसिहंसराय ज्ञानेन्द्र कुमार, डीसीएलआर दलसिहंसराय जन्मेजय शुक्ला की तैनाती की गई है। जिला एवं प्रखंड स्तर पर बनाए गए नियंत्रण कक्ष
मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विभूतिपुर प्रखंड के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह 19 अक्टूबर की सुबह से काम करने लगेगा जो 21 अक्टूबर की सुबह तक कार्यरत रहेगा। जिला
नियंत्रण कक्ष का संपूर्ण वरीय प्रभार अपर समाहर्ता विनय कुमार राय को दिया गया है। जिनका मोबाइल नंबर 9473191333 है।