सदर अस्पताल में अनशन पर बैठी हड़ताली आशा
हड़ताली आशा ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखा। हड़ताल के क्रम में बुधवार से पांच आशा भूख हड़ताल करते हुए अनशन पर बैठ गई।
समस्तीपुर । हड़ताली आशा ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखा। हड़ताल के क्रम में बुधवार से पांच आशा भूख हड़ताल करते हुए अनशन पर बैठ गई। इसमें प्रीति कुमारी, संगीता देवी, सुधीरा कुमारी, पुष्पा कुमारी और मुशरत परवीण शामिल हैं। इससे पूर्व सदर अस्पताल परिसर स्थित उपाधीक्षक कक्ष के सामने धरना दिया। हड़तालियों ने सरकार और स्वास्थ्य प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक सभा हुई। अध्यक्षता जिला मंत्री तरन्नुम फैजी ने की। वक्ताओं ने कहा कि आशा के हड़ताल के बाद भी प्रशासनिक स्तर पर उनसे वार्ता तक नहीं की जा रही है। आशा गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने में पूरी तत्परता से मदद करती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं में भी उनसे सहयोग ली जाती हैं। बावजूद इसके उन्हें सम्मानजनक वेतन नहीं दिया जा रहा हैं। सरकारी सेवक घोषित करने, सरकारी कर्मी घोषित करने से पूर्व न्यूनतम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, आशा फैसिलिटेर को उच्च मानदेय भुगतान करने, योग्यताधारी आशा को नर्सिंग स्कूल में 50 प्रतिशत सीट आरक्षित कर प्रशिक्षण देने, आशा द्वारा निबंधित प्रसूति के रेफर करने पर भी प्रोत्साहन राशि देने की मांग को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। मांगें पूर्ण नहीं होते तक हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर रानी देवी, कुंदन कुमारी, अंशु देवी, नीतू कुमारी, रेखा कुमारी, सावित्री देवी, ¨पकी देवी, नूतन कुमारी, शोभा देवी, जुलेखा खातून, लक्ष्मी देवी, रेणु कुमारी, निर्मला देवी, शोभा, मंजू देवी, ¨बदु देवी, महासुंदरी देवी, ममता कुमारी, कल्पना कुमारी, रीता देवी, प्रमिला कुमारी, इंदू देवी, शोभा कुमारी, विमला देवी, अहिल्या देवी, नीलम देवी, शाहिदा खातून, अनिता कुमारी, ऊषा कुमारी, कुमारी मीना, रंजू झा, सीमा देवी, नीलम कुमारी, सुधीरा कुमारी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रही।