Move to Jagran APP

थाने पर टांगी नीम की डाली, बता रहे प्राकृतिक सैनिटाइजर

उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट थाना पर पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने बुधवार को नीम की डाली टांगी। कहा कि नीम प्राकृतिक सैनिटाइजर है जो वातावरण को सैनिटाइज करने की क्षमता रखता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 12:27 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 06:15 AM (IST)
थाने पर टांगी नीम की डाली, बता रहे प्राकृतिक सैनिटाइजर
थाने पर टांगी नीम की डाली, बता रहे प्राकृतिक सैनिटाइजर

समस्तीपुर । उजियारपुर प्रखंड के अंगारघाट थाना पर पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने बुधवार को नीम की डाली टांगी। कहा कि नीम प्राकृतिक सैनिटाइजर है जो वातावरण को सैनिटाइज करने की क्षमता रखता है। अपने घर के आगे में नीम का पेड़ जरूर लगाएं। यह प्रकृति को संतुलन बनाए रखता है और शुद्ध हवा देने का काम करता है। घर आंगन में इसकी डाली जरूर टांगें। यह वातावरण को सैनिटाइज करता है। वैसे भी चैत माह में इसका उपयोग हमारे पूर्वज पहले से करते रहे हैं। नीम को देव तुल्य माना गया है। धार्मिक ²ष्टिकोण से भी नीम का महत्व काफी है। इसकी दो पत्ती रोज खाने से फोड़ा, फुंसी, बुखार एवं अन्य बीमारी नहीं होती है। इस अवसर पर अंगार थाना के एसआइ राजकुमार रविदास, एएसआइ सुचित कुमार चौबे ने भी नीम के पत्ते को गुणकारी बताया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.