शोहदे को महंगी पड़ी छेड़खानी, लड़की ने घर बुलाकर कराया ये हाल...
बिहार के समस्तीपुर में एक लड़की ने एक शोहदे को सबक सिखाने के लिए जाल रचा। उसने उसे मिलने के लिए बुलाया और परिजनों को इसकी सूचना देकर जमकर पिटवाया।
पटना [जेएनएन]। लड़की को रोज तंग करना शोहदे को महंगा पड़ा। उसने युवक को घर बुलाकर परिजनों ग्रामीणों से जमकर पिटवाया। युवक ने गांव में दोबारा नहीं आने की कसम खाई, तब ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। घटना समस्तीपुर के मुसरी घरारी के हरपुर अलौथ में गुरुवार की शाम में हुई।
जानकारी के अनुसार एक लड़की ने युवक को बुलाकर घर के पास उसकी पिटाई करा दी। युवक अपने दोस्तों के साथ पूरे तामझाम के साथ लड़की से मिलने आया था। गांव पहुंचकर युवक लड़की के घर के पास दोस्तों के साथ चक्कर लगाने लगा।
लड़की ने घरवालों को बता दिया था था वह रोज फोन कर उसे परेशान करता है। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। फिर, कभी नहीं आने की शर्त पर छोड़ दिया।
पूछने पर युवक ने बताया कि वह युवती से मोबाइल पर बात करता था। बुधवार की रात लड़की ने कॉल कर उसे मिलने के लिए गांव बुलाया और आने पर पिटाई करा दी।