बुद्ध पूर्णिमा पर कोरोना से मुक्ति की हुई प्रार्थना
शिवाजीनगर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
समस्तीपुर । शिवाजीनगर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से फिजिकल डिस्टेंस का पालन करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रखंड के चितौरा गांव में बुधवार को शांति कुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार कोविड- 19 से निजात पाने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। गायत्री परिवार की महिला कर्मकांडी अनीता दीदी ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस अवसर पर कहा कि कोरोना काल में लोगों को संयमित होकर रहना होगा। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए प्रत्येक दिन गायत्री मंत्र का जाप एवं वातावरण शुद्धि के लिए हवन यज्ञ करना आवश्यक है। मौके पर परिवार के पूर्व प्रखंड संयोजिका अनीता दीदी, आस्था कुमारी, सुनीता देवी, ममता कुमारी, सुजाता कुमारी, शिवानी कुमारी, देव माया कुमारी सहित अन्य गायत्री परिवार के परिजनों ने भाग लिया। दूसरी ओर प्राथमिक विद्यालय श्रीपुर के प्रांगण में दानी राम की अध्यक्षता में युवाओं ने फिजिकल डिस्टेंस के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाया। भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने का आह्वान भी किया। मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार बिट्टू ,प्रखंड उपाध्यक्ष पिटू कुमार, कार्य समिति सदस्य अजय लाल मुखिया,मंडल महामंत्री संजय पासवान, सूरज कुमार, अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष गजेंद्र कुमार,संजीव कुमार,विजय कुमार, लक्ष्मी राम, महेंद्र राम,कृष्ण प्रसाद, जीतन राम आदि उपस्थित रहे। पंचायत को सैनिटाइज कराने की मांग
मोरवा,संस : जदयू के वयोवृद्ध नेता सत्यनारायण आजाद ने पंचायत के वार्ड संख्या नौ सहित संपूर्ण चकपहार पंचायत को सैनिटाइज कराने की मांग प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए यह जरूरी है।