Move to Jagran APP

गैस सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में आठ घर राख

समस्तीपुर। दलसिंहसराय प्रखंड के मोख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित महादलित टोले में शनिवार को आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 11:26 PM (IST)
गैस सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में आठ घर राख

समस्तीपुर। दलसिंहसराय, प्रखंड के मोख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित महादलित टोले में शनिवार को आग लगने से आठ घर जलकर राख हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और दमकलकर्मी के सहयोग से घंटो मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। शनिवार की सुबह 11 बजे के आसपास खाना बनाने के क्रम में जुगेश्वर राम के घर में आग लग गई। घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। पुरबा हवा के कारण आसपास के घरों में आग तेजी से फैलने लगा। इसमें आठ घर जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से अग्निपीडतों को समान के साथ सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। लगभग एक घंटे बाद दमकलकर्मी और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जुगेश्वर राम की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि पोती पूनम कुमारी की शादी के लिये 40 हजार रुपये रखे थे, वह भी जल कर राख हो गया। साथ ही एक बकरी का बच्चा भी जल कर मर गया। जुगेश्वर राम के दो बेटे शंकर राम एवं दिनकर राम का भी घर जल कर राख हो गया। शंकर राम की बेटी पूनम की शादी दो महीने में होनी थी। जेवरात खरीदने के लिये रखा 50 हजार रुपये भी जल कर राख हो गया। साथ ही घर मे रखे कपड़ा-अनाज पूरी तरह से जल चुकी है। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। इनके अलावे जामुन राम, नवल राम, श्याम राम, हरेन्द्र राम, स्व. रामाशीष की पत्नी उर्मिला देवी का भी घर जल कर राख हो गया। घर मे रखे कपड़ा, जरूरी कागज जल कर राख हो चुका था। सभी अग्नि पीड़ित परिवार आग धूप में खुले आसमान के नीचे बैठ कर रो रहे है। सूचना मिलते ही बीडीओ बिरेन्द्र कुमार चौधरी सहित पंचायत के मुखिया घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान का आकलन में जुटे है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.