गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी
गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। गंगा के जलस्तर में आई तेजी व लगातार हो रही बारिश से बाढ़ आने की संभावना बन रही है।
समस्तीपुर। गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। गंगा के जलस्तर में आई तेजी व लगातार हो रही बारिश से बाढ़ आने की संभावना बन रही है। हलांकि अभी ऐसी स्थिति नहीं है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दल¨सहसराय के मोहनपुर प्रखंड में सरारी स्थिति कैंप से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर बढ़कर 4509 सेमी पर पहुंच गया। यह जल स्तर खतरे के निशान से मात्र 41 सेमी ही नीचे है। गौरतलब है कि दियारा क्षेत्र के लिए 4550 सेमी को खतरे का निशान बनाया गया है। दूसरी ओर गंगा की उपनदी वाया भी उफान पर है। दोनों नदियों के उफान पर होने के कारण प्रखंड से होकर गुजरने वाले हाजीपुर - वाजिदपुर बांध के दक्षिण व उत्तर दोनों ओर के निचले हिस्से में पानी का फैलाव होने लगा है।