Move to Jagran APP

खतरे के निशान को पार कर गई गंगा, प्रशासन सतर्क

मोहनपुर में दियारा क्षेत्र के लिए बनाए गए खतरे के लाल निशान को गंगा मंगलवार की दोपहर पार कर गई। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सरारी स्थित कैंप पर मौजूद गेज रीडर से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर तेजी से बढ रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 12:50 AM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 12:50 AM (IST)
खतरे के निशान को पार कर गई गंगा, प्रशासन सतर्क
खतरे के निशान को पार कर गई गंगा, प्रशासन सतर्क

समस्तीपुर । मोहनपुर में दियारा क्षेत्र के लिए बनाए गए खतरे के लाल निशान को गंगा मंगलवार की दोपहर पार कर गई। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सरारी स्थित कैंप पर मौजूद गेज रीडर से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर तेजी से बढ रहा है। मंगलवार की दोपहर जलस्तर 4561 सेमी पर पहुंच गया। गंगा का यह जलस्तर खतरे के निशान से 11 सेमी ऊपर है। बता दें कि दियारा क्षेत्र में खतरे का लाल निशान 4550 सेमी पर बनाया गया है। जेई जितेश रंजन के अनुसार जलस्तर में और वृद्धि की पूरी संभावना है। गंगा के जलस्तर में तेजी देखकर अनुमंडलाधिकारी मो. शफीक ने तटबंधों का निरीक्षण किया। उनके साथ सीओ चंद्रकांत सिंह ने भी सरारी से लेकर दक्षिणी डुमरी तक तटबंधों का निरीक्षण किया। जलस्तर बढ़ जाने से गंगा पार हरदासपुर, सरसावा और जहिगरा दियारा के निचले हिस्सों में पानी का फैलने लगा है। सोतों, ढाबों और नालों में पानी भरने लगा है। वहीं किसानों एवं पशुपालकों में दहशत का माहौल है। पशुपालक मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर प्रस्थान करने की तैयारी में लग गए हैं। वहीं किसानों को झिगुनी, नेनुआ, चीना, परवल, ज्वार, मकई आदि फसलों के बर्बाद हो जाने की चिता सताने लगी है। जलस्तर में जिस प्रकार की वृद्धि हो रही है, वह अगर जारी रही तो जल्द ही गंगा के उत्तरी क्षेत्र

loksabha election banner

की आबादी बाढ़ की चपेट में आ जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.