Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक राम बालक सिंह, मंजू देवी व दुर्गश राय बने जदयू के प्रदेश महासचिव

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 25 Jun 2021 11:14 PM (IST)

    समस्तीपुर। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिह

    Hero Image
    पूर्व विधायक राम बालक सिंह, मंजू देवी व दुर्गश राय बने जदयू के प्रदेश महासचिव

    समस्तीपुर। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, कल्याणपुर के पूर्व विधायक मंजू देवी और दुर्गेश राय को पार्टी का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। साथ हीं शकुंतला वर्मा, धीरेंद्र सिंह, दिनेश दास तांती और स्वीटी प्रिया को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी एवं जिला महासचिव प्रो तकी अख्तर ने कहा कि इनके मनोनयन से संगठन को विस्तार के साथ-साथ काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जदयू भारत की पहली पार्टी बन गई है जिसने संगठन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। बधाई देने वालों में पवन यादव, रामबहादुर सिंह, अनंत कुशवाहा, वीरेंदर प्रसाद सिंह, नीरज कुमार, बनारसी ठाकुर, दिलीप साह, दिलीप कुमार राय, छेदीलाल भरतिया, शारिक रहमान लवली ,शंकर साह, प्रो ज्योति निर्मला, ताराचंद मेहता, बिरिया देवी, मृदुला देवी, राधा देवी, मनीष कुमार, मुनेश्वर साह, राजकुमार साह, रामचंद्र राय फौजी , डॉ हरिकिशोर सिंह समेत अन्य शामिल हैं। दूसरी ओर विभूतिपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, जदयू मीडिया सेल संयोजक समस्तीपुर के राजीव कुमार मिश्र, महेश कुमार, तरुण कुमार सिंह, नरेश प्रभाकर, राम आशीष सिंह, कैलाश सिंह, अशोक झा, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र ठाकुर, चांदनी कुमारी, प्रीति कुमारी, सत्यनारायण राय, रामचंद्र महतो, संजीत महतो आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। कहा है कि इनके कार्य कुशलता से जदयू अधिक मजबूत होगी। जदयू सेवा दल की बैठक में उत्तर बिहार अध्यक्ष सम्मानित समस्तीपुर। जिला जदयू सेवादल के कार्यकर्ताओं की बैठक बबलू कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन बबलू ने किया। इसमें नवनियुक्त उत्तर बिहार जदयू सेवा दल के अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा को सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। मौके पर सुभाष यादव,राजन कुमार, विकास चौधरी, मनीष चंद्रवंशी,अमर जी, सुजीत कुमार, विभूति मिश्रा ,दीपक चौधरी, मुकेश पांडे, विपिन कुमार, रघुवीर कुमार सोनू, कुमार गौरव, कुमार अनिल चौधरी, अशोक मिश्रा, राजीव कुमार राजू, स्वामी रामानंद कुशवाहा, रंजीत यादव आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें