Move to Jagran APP

रजौड़ रामभद्रपुर के पूर्व मुखिया का निधन

शिवाजीनगर प्रखंड के रजौड़ रामभद्रपुर पंचायत के पूर्व मुखिया 68 वर्षीय राम उदगार मंडल का निधन बुधवार की अल सुबह हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:26 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:26 PM (IST)
रजौड़ रामभद्रपुर के पूर्व मुखिया का निधन

समस्तीपुर । शिवाजीनगर प्रखंड के रजौड़ रामभद्रपुर पंचायत के पूर्व मुखिया 68 वर्षीय राम उदगार मंडल का निधन बुधवार की अल सुबह हो गया। उनके निधन से शिवाजीनगर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रद्धांजलि देने के लिए उनके निवास स्थान पर सुबह से लोगों की भीड़ जुटी रही। आमलोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के भी नेता पहुंचे। बताया जाता है कि स्व. मंडल 2003 से 2008 तक रजौड़ रामभद्रपुर पंचायत का प्रतिनिधित्व किया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। इनका इलाज आरबी मेमोरियल दरभंगा में चल रहा था। इसी बीच उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को गोसाई पोखरा स्थित बगीचा में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र संतोष कमल ने दी। श्रद्धांजलि देने वालों में राजद नेत्री डॉ. उर्मिला सिन्हा, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण ¨सह, किशोरी प्रसाद ¨सह, पूर्व प्रमुख असर्फी लाल ¨सह, पंसस बाल मुकुंद ¨सह, बैद्यनाथ पोद्दार, संतोष कुमार ¨सह, स्थानीय मुखिया अशोक कुमार ¨सह, बुधन पासवान, पूर्व बीआरपी बालमुकुंद ¨सह, विकेश कुमार ¨सह शमिल हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.