कर्ज माफ करो नहीं तो गिरफ्तार करो
किसानों की कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर पशुपालक किसान सेवा संघ के बैनर तले किसानों ने दल¨सहसराय प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को धरना दिया।
समस्तीपुर । किसानों की कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर पशुपालक किसान सेवा संघ के बैनर तले किसानों ने दल¨सहसराय प्रखंड कार्यालय पर बुधवार को धरना दिया। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। संगठन के संस्थापक संस्थापक अध्यक्ष वैद्यनाथ चौधरी ने पशुपालक किसानों की कर्ज माफी, उत्पाद का लाभकारी मूल्य देने समेत अन्य मांगों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कर्ज माफ करो या गिरफ्तार करो। कहा कि पशुओं में खुरपा का एवं मुंहपका बीमारी महामारी का रूप ले चुका है। अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने कहा कि पशुपालक किसान अपनी पहचान अपने काम से बनाएंगे तो कोई सरकार उनकी मांगों की अनदेखी नहीं कर सकता। इसलिए कर्ज भी माफ होगा और अपने उत्पाद का लाभकारी दाम एवं सम्मान भी मिलेगा। किसान नेता रामाश्रय ठाकुर ने कहा कि संगठित प्रयास ही हम लोगों को अपना अधिकार दिलाएगा। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय ने की। मौके पर राजेश कुमार राय, निरंजन ठाकुर, शंकर प्रसाद यादव, किशोर कुमार चौधरी, विष्णु देव ¨सह, सुखदेव ¨सह ,राजकुमार राय, अनीता देवी, सुशीला देवी, राम सागर शर्मा, दिलीप राम, कविता देवी, गोपाल राय, डॉ. ¨बदेश्वर प्रसाद, गायत्री देवी, सुनीता देवी, कपिल दास, शालीग्राम चौधरी, बैजनाथ राय, जोगी महतो, जोगी राम आदि मौजूद रहे।