मतदान की पूर्व संध्या पर फ्लैग मार्च
नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी वार्ड की स्थिति पर गोपनीय रूप से नजर रखी जा रही है।
समस्तीपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी वार्ड की स्थिति पर गोपनीय रूप से नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को सूचनाएं एकत्र करने को कहा गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी या मतदान को प्रभावित करने के प्रयास पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। शनिवार की शाम सदर डीएसपी मो. तनवीर के नेतृत्व में नगर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च शहर के सभी वार्डों से होते हुए मगरदहीघाट पर पहुंचकर समाप्त हो गया। दल¨सहसराय, संस : नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को अनुमंडलाधिकारी विष्णुदेव मंडल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने नगर पंचायत में बने बूथों पर सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च किया। शांतिपूर्ण और भय मुक्त चुनाव को लेकर शहरी क्षेत्रों में निकाले गए इस मार्च में दल¨सहसराय थानाध्यक्ष नरेश पासवान, अंचलाधिकारी अजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी अनंद कुमार कांत शामिल रहे। एसडीओ एवं एएसपी ने लोगों से कहा कि यदि कोई धमकी देता है या परेशान करता है तो प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।