ताजपुर में गैस रिसाव से होटल में लगी आग
ताजपुर बाजार के थाना मोड़ के निकट शनिवार को एक होटल में गैस लीक करने से आग लग गई। आग लगने के कारण होटल और उसके निकट की दो दुकानें भी जल गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 10:38 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 10:38 PM (IST)
समस्तीपुर । ताजपुर बाजार के थाना मोड़ के निकट शनिवार को एक होटल में गैस लीक करने से आग लग गई। आग लगने के कारण होटल और उसके निकट की दो दुकानें भी जल गई। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर होटल में चूल्हे पर कुछ सामान बन रहा था। अचानक गैस लीक कर गया और होटल में आग लग गई। आग लगते ही उसकी लपट विकराल रूप धारण कर ली। होटल का सारा सामान जलकर राख हो गया। उसके बगल की दो गुमटी भी जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग पर पानी का छिड़काव कर काबू पाया। लेकिन, तब तक सब कुछ जल कर रख हो चुका था। आग पर काबू नही पाया जाता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। चूंकि उसी होटल के सामने नया पेट्रोल पंप भी खुला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें