अगलगी में 18 घर जलकर राख, लाखों की क्षति
समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के खतुआहा गांव में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से 15 घर जलकर राख हो गए।
समस्तीपुर। खानपुर, थाना क्षेत्र के खतुआहा गांव में बुधवार की दोपहर अचानक आग लगने से 15 घर जलकर राख हो गए। इससे घर में रखे कपड़े, अनाज, नकदी समेत अन्य सामग्री जलकर राख हो गईं। अग्निशामक दस्ता ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार खतुआहा गांव के हरेराम पासवान के घर से आग की लपटें उठी। इससे 15 घर जलकर राख हो गए। जिसमे हरेराम पासवान, जयराम पासवान, सज्जन पासवान, गांगो पासवान, शिव कुमार पासवान, संतोष कमती, मिथलेश पासवान, शम्भू पासवान, नेगर पासवान, राम पासवान समेत 15 परिवार ाशामिल है। घर में रखे अनाज, जेवरात, बर्तन वस्त्र सहित लाखो की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया कितु संभव नही हो सका। इसी बीच सूचना पर पहुंची अग्निशामक दस्ता ने आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव लाल पंडित समेत अन्य पुलिस कर्मी राहत कार्य में जुए गए हैं। अंचलधिकारी रेयाज शाही ने घटना स्थल पर पहुंचकर अग्निपीड़ितों को सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया की पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधा जल्द मुहैया कराई जाएगी। दूसरी ओर चक्का में बुधवार की दोपहर अगलगी में तीन घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। बताया गया है कि आग लगने से हरि महतो, राम स्वरुप महतो, संजय महतो का घर जलकर कर राख हो गया। अंचलाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जांच की।