प्रभारी अंचल निरीक्षक की गिरफ्तारी पर कर्मचारी संघ ने जताया विरोध
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की आपात बैठक शनिवार को महासंघ स्थल पर हुई।
समस्तीपुर । बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की आपात बैठक शनिवार को महासंघ स्थल पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सहायक जिला मंत्री नागेंद्र प्रसाद ¨सह ने समस्तीपुर अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक महेंद्र पंडित की गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी अंचल मंत्री एवं आमंत्रित सदस्यों ने श्री पंडित को निर्दोष करार देते हुए उनकी गिरफ्तारी की ¨नदा करते हुए आक्रोश जाहिर किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई की है। ऐसी परिस्थिति में कोई भी कर्मचारी अपने कार्य का संपादन नहीं कर सकते हैं। गिरफ्तारी करने वाले नगर थाना के टाउन इंस्पेक्टर के निलंबन और गिरफ्तारी की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का फैसला लिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक नगर थानाध्यक्ष का निलंबन और गिरफ्तारी की कार्रवाई नहीं होती है, जिले के किसी भी कर्मचारी द्वारा दाखिल खारिज का प्रतिवेदन समर्पित नहीं किया जाएगा। साथ ही आगामी 22 जनवरी को जिलाधिकारी के समक्ष विशाल आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा। अध्यक्षता संजीव ठाकुर ने की। बैठक को संघ के राज्य सम्मानित अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महासंघ के सम्मानित अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, जिला मंत्री राम कुमार झा, सत्येंद्र प्रसाद, अर्जुन पासवान, भुवनेश्वर लाल, सत्य नारायण पांडेय, महेश्वर राम, मनोज राज, विश्वनाथ ¨सह, रघुराज प्रसाद ¨सह, सुनील उरॉव, अशोक कुमार, दिलीप कुमार ¨सह, शिवकांत झा, रामसेवक पासवान, सत्य नारायण पासवान, चेत नारायण राय, कैलाश बैठा, रामनरेश दास, देवेंद्र प्रसाद ¨सह आदि ने भी संबोधित किया।