कल्याणपुर और वारिसनगर में थमा चुनाव प्रचार का शोर, मतदान कल
कल्याणपुर प्रखंड में चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की संध्या पांच बजे थम गया। अब उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से मिलकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद आमलोगों ने राहत की सांस ली है।
समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड में चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की संध्या पांच बजे थम गया। अब उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से मिलकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हैं। चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद आमलोगों ने राहत की सांस ली है। 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण भी किया गया। प्रखंड के 29 पंचायतों के मुखिया, सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य, पंच और जिला परिषद सदस्यों का चुनाव होना है। इसको लेकर प्रखंड में 392 मतदान केंद्र एवं 8 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी सुरक्षित कर्मियों के लिए तीन कमरों का निर्माण कराया गया है। सहायक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि चुनाव सामग्री का वितरण प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी देखरेख में किया गया। डॉ. शालिग्राम मिश्र इंटर विद्यालय में बनाए गए केन्द्र के कारण दिनभर सड़क पर जाम की स्थिति रही। चुनाव सामग्री प्राप्त करने के बाद सभी मतदान कर्मी अपने बूथों के लिए रवाना हुए। वारिसनगर में 247 बूथों के कर्मियों के बीच वितरित हुआ चुनाव सामग्री
वारिसनगर,संस : पंचायत चुनाव को लेकर सामग्री वितरण का कार्य शनिवार को संपन्न हुआ। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय वारिसनगर परिसर को वितरण स्थल बनाया गया था। जिसमें प्रखंड के कुल 18 पंचायतों के 247 मतदान दलों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्य के सफल संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी रंजीत कुमार वर्मा के नेतृत्व में सभी सेक्टर पदाधिकारी कृषि समन्वयक मुकेश कुमार देव, पीटीए मनरेगा विरेन्द्र कुमार, अंचल निरीक्षक नवल किशोर राय, शिक्षक सरफराज अहमद, जेई मनरेगा धीरज कुमार राय, कृषि समन्वयक प्रभात कुमार देव, वासुकी प्रसाद देव, पीटीए मनरेगा ललन कुमार, पंचायत लेखापाल ओमप्रकाश, कृषि समन्वयक रघुनाथ चौधरी, कुन्दन कुमार, कमलदेव पंजियार, रंजन कुमार देव, मनोज कुमार दत्ता, मो एहसान, मो जावेद आदि पूरी मुश्तैदी से तैयार रहे। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 247 मतदान केंद्रों के कर्मियों के बीच झोला, पहचान पत्र, वोटिग कंपार्टमेंट तृतीय नियुक्ति पत्र के साथ कोविड- 19 का सुरक्षात्मक साम्रगी का वितरण किया गया। मौके पर राजकुमार सिंह, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार साफी सहित सभी मास्टर प्रशिक्षक मौजूद रहे।