हम सभी को जीवन जीने की कला सिखाती है शिक्षा
समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड के बाजितपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड के बाजितपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार ने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। शिक्षा जीने की कला सिखाती है। शिक्षा मनुष्य को सामान्य से विशिष्ट बनाती है। इसलिए शिक्षा सुलभ नहीं, सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का यह नैतिक दायित्व है कि वे छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को उभारे। पूर्व डीडीओ अखिलेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा प्रयोग है, शास्त्र नहीं। शास्त्र अतीतधर्मी होते हैं और प्रयोग भविष्यमुखी सामाजिक एवं शैक्षणिक दायित्व का निर्वहन समर्पित शिक्षक ही कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं में ऋषिकेश मिश्र, आनंद किशुन साह, अहिल्या सिन्हा, शशि कुमारी द्वारा कार्यों की सराहना की। उनके जीवन की मंगल कामना की। इस अवसर पर अखिलेश ठाकुर लिखित एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। इसके उपरांत विद्यालय से पूर्व में सेवानिवृत्त चार शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के पूर्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, मुखिया किरण देवी, सुनील कुमार झा, रतन कुमार, नवीन कुमार ठाकुर, अविनाश कुमार रंजन, भगवान प्रसाद सिंह, संजीव कुमार ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, सुशील कुमार झा, योगेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप