दहेज के लिए बबली को ¨जदा जलाकर हत्या की गई
नवविवाहिता के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा कर ¨जदा जला देने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पति, ससुर एवं सास को नामजद किया है।
समस्तीपुर। नवविवाहिता के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा कर ¨जदा जला देने के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पति, ससुर एवं सास को नामजद किया है। थाने में दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता रामपुकार यादव ने बताया है कि करीब डेढ़ साल पूर्व अपनी 20 वर्षीया पुत्री बबली कुमारी की शादी हसनपुर थाना क्षेत्र के मुर्रहा ग्राम निवासी कैलू यादव के पुत्र पप्पू कुमार के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार की थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति, सास एवं ससुर 50 हजार रुपये दहेज की मांग करने लगे। लेकिन बबली अपने पिता की आíथक स्थिति खराब रहने के कारण दहेज में मांगी गयी रकम अदा करने से इंकार करती रही। इसी बात को लेकर उसके साथ बार-बार मारपीट किया जाता था। इसकी जानकारी मृतका अपने मायके वालों को मोबाइल पर दिया करती थी। शनिवार को पुन: उसके पति ने दहेज की रकम की मांग की। लेकिन मृतका द्वारा इनकार करने पर दहेज द¨रदों ने शनिवार की रात सुसुप्तावस्था में उसके शरीर पर किरोसिन छिड़ककर आग लगा दिया। जिसमें झूलसकर उसकी मौत हो गयी। इसके बाद ससुराल वालों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गांव के निकट एक पुल के नीचे फेंक दिया। मगर रविवार की अहले सुबह कुछ महिलाएं शौच के लिए उक्त स्थल पर गयी तो पानी में तैरते हुए एक महिला की शव देख जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिलाओं की शोर सुन जुटी ग्रामीणों की भीड़ में से किसी ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस के साथ साथ मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर ¨सह घटना स्थल पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। घटना के संबंध में मुर्रहा गांव के ग्रामीणों में हो रही चर्चाओं पर गौर करें तो शनिवार की शाम मृतिका पंजाब प्रदेश में मजदूरी कर रहे अपने पति के मोबाइल पर घंटों बातचीत की। इसी दौरान बातचीत में दोनों पति पत्नी के बीच गाली-गलौज भी हुआ। हो सकता है मोबाइल पर पति के साथ हुई गाली गलौज के कारण बबली एक कमरे में बंद होकर शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। वैसे घटना की सत्यता पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं पुलिस अनुसंधान से ही चल सकेगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर ¨सह ने बताया कि मृतका के पिता के लिखित आवेदन पर थाना कांड संख्या-200/2017 दर्ज कर मामले की गहन छानबीन शुरु कर दी गई है।