राम मंदिर निर्माण के लिए प्रारंभ हुआ निधि संग्रह अभियान
श्री राम मंदिर निर्माण को रोसड़ा में निधि संग्रह अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंगलवार को शहर के श्यामसुंदर मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शुरू हुए अभियान में काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।
समस्तीपुर । श्री राम मंदिर निर्माण को रोसड़ा में निधि संग्रह अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। मंगलवार को शहर के श्यामसुंदर मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शुरू हुए अभियान में काफी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे। नगर बौद्धिक प्रमुख मणिकांत मिश्र के अभियान गीत से शुरू हुआ यह कार्यक्रम प्रथम दिन पुरानी बाजार एवं गुदरी बाजार होते हुए महावीर मंदिर पहुंचा यहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ अभियान का प्रथम दिन का समापन हुआ। मौके पर नगर कार्यवाह भोलानाथ साह ने अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए आम लोगों को भी आगे आने का आह्वान किया। मुख्य रूप से संजीव कुमार महतो, दिनेश पूर्वे, अर्धिन्दु श्री बब्बन ,सुधीर प्रसाद, अमर प्रताप सिंह, अनीश राज, विकास कुमार, नितीश सर्राफ, विजय कुमार निराला, राजकुमार महतो ,संजय कुमार पप्पू, ब्रह्मदेव नायक एवं गोपी कुमार समेत सैकड़ों राम भक्त अभियान में शामिल रहे। चकले वैनी में आरएसएस ने चलाया निधि समर्पण अभियान
पूसारोड: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने चकले वैनी पंचायत के वार्ड संख्या 13 में अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि स्थल पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर निधि समर्पण अभियान चलाया। इस अभियान दल का ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए निधि समर्पण का कूपन खरीदा। मौके पर मंडल सह संयोजक कौशल मिश्र,भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान, आलोक कुमार, सूर्या पासवान, नीरज, राजकिशोर,भोलाजी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विवाहिता को भगा ले जाने वाला आरोपित गिरफ्तार
मोहिउद्दीननगर थाने के मोगलचक गांव से पुलिस ने सुकेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर विवाहिता को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि विवाहिता के स्वजनों द्वारा नवंबर 2020 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसमें उक्त युवक को आरोपित किया गया था।