जदयू की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा
सरायरंजन प्रखंड के लाटबसेपुरा पंचायत में प्रखंड जदयू की एक बैठक आयोजित की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 04:43 PM (IST)
समस्तीपुर । सरायरंजन प्रखंड के लाटबसेपुरा पंचायत में प्रखंड जदयू की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने की। बैठक में श्री प्रसाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपने-अपने पंचायतों एवं वार्डों में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और महिलाओं, युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का निर्देश दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बैठक में सर्वसम्मति से तन,मन,धन से पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर मुखिया रंजीत महतो, नागराज झा, दिनेश प्रसाद ¨सह, विमल कुमार झा, राम कुमार झा, रामलाल झा, संतोष राम, संतोष पटेल, राजीव कुमार दास, घनश्याम ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें