डीजल शेड इलेक्ट्रिकल शेड में होगा परिणत, रेलमंत्री ने दिया आश्वासन
समस्तीपुर। रेलमंडल मुख्यालय में स्थापित डीजल शेड का न तो स्थानांतरण होगा और न हीं यह बंद ह
समस्तीपुर। रेलमंडल मुख्यालय में स्थापित डीजल शेड का न तो स्थानांतरण होगा और न हीं यह बंद होगा। इसे इलेक्ट्रिकल शेड के रूप में परिणत किया जाएगा। फिलहाल दस इलेक्ट्रिक इंजनों के मेंटेनेंस का कार्य यहां होगा। यह आश्वासन रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सांसद रामनाथ ठाकुर को लिखित तौर पर दिया है। हालांकि पूर्व से डीजल शेड में 148 इंजन का मेंटेनेंस होता आ रहा है। 1996 में हुआ शिलान्यास, 2001 में हुआ उदघाटन
तत्कालीन रेल मंत्री राम विलास पासवान द्वारा वर्ष 1996 में यहां की आवश्यकताओं को देखते हुए गोंडा एवं न्यू जलपाईगुडी के मध्य समस्तीपुर में डीजल शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था। सांसद अजीत कुमार मेहता एवं पिताम्बर पासवान की मांग पर बेगूसराय के तत्कालीन सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के विरोध के बीच इसे कार्यान्वित किया गया था। 1998 में तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार ने डीजल शेड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। वर्ष 2001 में रेलमंत्री नीतीश कुमार ने इस नवनिर्मित डीजल शेड का उद्घाटन किया। उस मौके पर भी विधायक रामनाथ ठाकुर एवं अश्वमेघ देवी तथा समता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय भी उपस्थित थे।