समस्तीपुर में ढाबा संचालक को पहले जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; पटना रेफर
समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक अभिनंदन कुमार को अज्ञात अपराधियों ने पीटकर तीन गोलियां मारीं। गंभीर ...और पढ़ें

ढाबा संचालक को पहले जमकर पीटा
HighLights
समस्तीपुर में ढाबा संचालक को अज्ञात अपराधियों ने पीटा।
पीठ में तीन गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल किया।
घायल को समस्तीपुर से पटना रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर युसूफ एसएच 88 स्थित सुंदरम पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक ढाबा संचालक की जमकर पिटाई कर दी। फिर उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल ढाबा संचालक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के वनबीरा गांव निवासी विशेश्वर राय के पुत्र अभिनंदन कुमार (28 ) के रूप में की गई है।
पीठ में लगी तीन गोलियां
घायल ढाबा संचालक को आनन –फानन में समस्तीपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया। घायल युवक को तीन गोलियां उसके पीठ में लगी है।
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। संवाद स्टेशन तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में किशोरी को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, ऑटो से अगवा करने का प्रयास
