विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में किशोरी को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, ऑटो से अगवा करने का प्रयास

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:07 AM (IST)

Muzaffarpur Police Response: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में एक किशोरी को सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया और ऑटो से अगवा करने ...और पढ़ें

घटना के बाद जुटी लोगों की भीड।

घटना के बाद जुटी लोगों की भीड।

संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Minor Girl Assault Case: मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पानी टंकी चौक स्थित बंधन बैंक के समीप गुरुवार की रात सड़क पर एक किशोरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने और ऑटो से अगवा करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

आरोपित युवक किशोरी का हाथ पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहा था। जान बचाने के लिए किशोरी भागी तो उसने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

स्कार्पियो सवार ने रोका ऑटो

किशोरी की रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। इसी दौरान आरोपित युवक किशोरी को ऑटो से कहीं ले जाने का प्रयास करने लगा। रास्ते से गुजर रहे काले रंग के स्कार्पियो सवार ने यह देखकर ऑटो को ओवरटेक किया और उसे रोक दिया।

इसके बाद किशोरी और युवक को ऑटो से उतारा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब एक घंटे तक गहमागहमी बनी रही।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी और दो बार काल किया, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।

पुलिस नहीं पहुंची तो बढ़ा विवाद

लोगों का कहना है कि मिठनपुरा थाने के सरकारी मोबाइल पर भी काल की गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच आरोपित युवक ने फोन कर कई लोगों को वहां बुला लिया।

किशोरी के स्वजन भी मौके पर पहुंचे और गुस्से में किशोरी की पिटाई कर दी, जबकि युवक को भी डांटते हुए पीटा गया। स्थानीय लोग दोनों को मौके पर रोके हुए थे, लेकिन पुलिस के नहीं पहुंचने के कारण किशोरी और युवक की ओर से पहुंचे लोग दोनों को वहां से ले गए।

बताया गया कि दोनों मोतीझील कल्याणी स्थित एक दुकान में साथ काम करते हैं। दुकान के मालिक भी मौके पर पहुंचे और दोनों को डांट-फटकार लगाई।

बड़ी घटना की जताई आशंका

इसके बाद दोनों को वहां से जाने दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि बीच सड़क पर किशोरी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा था और वह लगातार चिल्ला रही थी। समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता था और किसी बड़ी अप्रिय घटना को रोका जा सकता था।

घटना के दौरान करीब एक घंटे तक मौके पर गहमागहमी बनी रही। पुलिस के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई।