Move to Jagran APP

विकास के लिए जरूरी है आपसी सद्भाव व मिल्लत : विजय

आपसी सद्भाव, मिल्लत एवं भाईचारा का संदेश हमारे पूर्वजों ने दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:39 PM (IST)
विकास के लिए जरूरी है आपसी सद्भाव व मिल्लत : विजय

समस्तीपुर। आपसी सद्भाव, मिल्लत एवं भाईचारा का संदेश हमारे पूर्वजों ने दिया। उसे बरकरार रखते हुए मजबूती प्रदान करना हम सबों का नैतिक कर्तव्य बनता है। विकास के लिए भी यह जरुरी है। उक्त बातें विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कही। वे शनिवार को स्थानीय पटेल मैदान में आयोजित जिला स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोरवा का खुदनेश्वर धाम इसका उदाहरण है जहां हिन्दू एवं मुस्लिम एक साथ भगवान शिव और खुदनी बीबी की इबादत करते हैं। जिले का इतिहास काफी समृद्ध रहा है। मैथिली, अंगिका, वज्जिका एवं मगही भाषा का प्रभाव इस जिले की बोली पर है। गंगा से लेकर बागमती तक में फैले इस क्षेत्र के कई लोगों ने न केवल देश बल्कि विश्व स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। जननायक कर्पूरी ठाकुर, सत्यनारायण ¨सह, उद्यानाचार्य, महाकवि विद्यापति जैसे विभूतियों की यह धरती रही है। देश में सबसे ज्यादा उर्वर भूमि समस्तीपुर की रही है। इसी वजह से अंग्रेजी हुकूमत ने देश का पहला कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा में स्थापित किया। इसके बाद कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। मेडिकल कॉलेज के लिए मशक्कत के बाद भूमि उपलब्ध हुआ। इंजीनयिरंग कॉलेज के लिए भूमि खोजी जा रही है। उद्योग, कल-कारखानों के लिए भूमि की आवश्यकता पड़ेगी, जो संभव नहीं दिखता। जिले का जनसंख्या घनत्व औसतन 1465 वर्ग किलोमीटर है। इसका मतलब है कि यहां घनी आबादी बसती है। ऐसे में हमें किसानों को मजबूत करना होगा। खेती-बारी के अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने पर जोर देना होगा। राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर ने कहा कि फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती जैसे पुराने खेलों को भी बढावा देने की जरूरत है। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों या उनके परिवार को नहीं बुलाया गया। पूर्व विधायक, विधान पार्षद को भी आमंत्रित नहीं किया गया। यह अच्छी बात नहीं है। आगे से जिला प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी ने कहा कि जमीन के अभाव में जो भी लंबित योजनाएं है, उसे दूर करने का ठोस प्रयास होना चाहिए। विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने कहा कि समस्तीपुर जिले की आबादी 50 लाख से के अधिक है। बावजूद यहां के मात्र दो कॉलेजों में पीजी की पढाई होती है। चीनी मिल एवं पेपर मिल बंद हो गये। रामेश्वर जूट मिल भी डेढ साल से बंद पड़े हैं। चीनी मिल की 20 एकड़ जमीन बेकार पड़ी हुई है। जिले में एग्रो बेस उद्योग लगाने की दिशा में सरकार को कदम उठाना चाहिए। विधायक राम बालक ¨सह ने कहा कि पॉलीटेक्निक कॉलेज तो बन गया। मेडिकल कॉलेज के लिए भी जमीन उपलब्ध हो गई। अब इंजीनिय¨रग कॉलेज खुले, इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता ने जिले के विकास को रेखांकित करते हुए यहां के नौजवानों के हित में उद्योग धंधे लगाने की दिशा में कदम बढाने की आवश्यकता जताई। पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने कहा कि विकास लिए अमन शांति जरुरी है। यहां के लोग प्रशासन को हरसंभव सहयोग देते रहे हैं। अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए वह अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही हैं। इससे पूर्व जिलाधिकारी चंद्रशेखर ¨सह ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जिले में विकास के लिए चल रही योजनाओं पर चर्चा की। संचालन अनंत कुमार राय ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपविकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा ने किया। मौके पर विधान पार्षद राणा गंगेश्वर प्रसाद ¨सह, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, नगर परिषद के सभापति तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता, समेत जिले के वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.