न्याय के साथ विकास के मार्ग पर चलने को संकल्पित : रामविलास
लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार में देश का तेजी से विकास हुआ है। हम न्याय के साथ विकास के मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित हैं।
समस्तीपुर । लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार में देश का तेजी से विकास हुआ है। हम न्याय के साथ विकास के मार्ग पर चलने के लिए संकल्पित हैं। बिहार सरकार सभी वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। वे गुरुवार को शिवाजीनगर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के निधन से क्षेत्र की जनता को अपूरणीय क्षति हुई। पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों का भरपूर सहयोग मिला था। जनता के विश्वास को पूरा करने के लिए कुशल नेतृत्व को कमान सौंपी गई है। यहां से सांसद रहे रामचंद्र पासवान हम सबके प्रिय थे। घर में भी वे लोगों की बात करते थे। उनके सुख-दुख की चर्चा करते रहे।
---------------------
क्षेत्र के विकास व लोगों का मान-सम्मान पहली प्राथमिकता
इधर, लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय प्रत्याशी सह लोजपा दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के पुत्र प्रिस राज ने कहा कि जनता को एनडीए सरकार पर भरोसा है। पिताजी ने अपने जीवन का अधिकांश समय जनता की सेवा में व्यतीत किया। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है। समाज के सभी लोग उनके परिवार के समान हैं। लोगों का मान-सम्मान पहली प्राथमिकता है।