Move to Jagran APP

संपूर्ण प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

समस्तीपुर। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकोष्ठ में शुक्रवार की शाम अनुमंडल पदाधिकारी अशोक मंड

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 12:09 AM (IST)
संपूर्ण प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग

समस्तीपुर। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकोष्ठ में शुक्रवार की शाम अनुमंडल पदाधिकारी अशोक मंडल की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ प्रखंड को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने को लेकर बैठक हुई। बैठक में राजद के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामनाथ राय इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि किसान हित में बाढ़ इनपुट अनुदान देने को लेकर चल रही प्रक्रिया को सरल की जाए। माले के लालो राम, राजद के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार सहनी, विधायक प्रतिनिधि, जदयू प्रखंड अध्यक्ष, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष, भाजपा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण गोपाल शर्मा आदि ने भी अनुमंडल पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बाढ से से सब्जी समेत अन्य फसलों की हुई बर्बादी की बात कही। एक स्वर से प्रखंड को पूर्णरूपेण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की। मौके पर उपस्थित जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर,अंचलाधिकारी अभय पद दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.